IAS Tina Dabi Son First Photo: टीना डाबी के बेटे की पहली फोटो सामने आई, IPS मौसा को किया बर्थडे विश
IAS Tine Dabi Ke Bete Ki photo: देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी के बेटे पहली तस्वीर सामने आ गई है। टीना डाबी 15 सितंबर 2023 को ही मां बनी थी।
हर किसी को आईएएस टीना डाबी के बेटे के पहली फोटो व नामकरण का इंतजार था। फोटो का इंतजार पूरा हो गया है। नामकरण होना है। 2 अक्टूबर को टीना डाबी के बेटे तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी राजस्थान कैडर में आईएएस हैं। रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से शादी की है। आज दो अक्टूबर को मनीष कुमार का जन्मदिन है, जो टीना डाबी के बेटे के रिश्ते में मौसा लगते हैं।
इस मौके पर आईएएस टीना डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार को जन्मदिन के बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसकी एक तस्वीर आईपीएस मनीष कुमार टीना डाबी के नवजात बेटे को गोद लिए नजर आ रहे हैं। फोटो पर टीना डाबी ने अपने बेटे की ओर से लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मौसा जी'
बता दें कि टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं। आईएएस अतहर आमिर खान से तलाक के बाद टीना डाबी ने साल 2022 में राजस्थान कैडर के आईएएस डॉ. गवांडे से दूसरी शादी की थी। प्रदीप गवांडे उम्र में टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं और उनकी पहली शादी है।
दूसरी शादी के बाद टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर पर तैनात थी। इसी जुलाई को मैटरनिटी लीव पर चली गई थी और सितंबर में 29 साल की उम्र में अपनी पहली संतान के रूप में बेटे को जन्म दिया था। टीना डाबी के बेटे की तस्वीर अब तक सामने नहीं थी।
रिया डाबी ने यूपीएससी 2021 में अपने पहले ही प्रयास ही में 15वीं रैंक हासिल की थी जबकि आईपीएस मनीष कुमार भी रिया डाबी के बैच के अफसर हैं। रिया डाबी को राजस्थान कैडर मिला था जबकि मनीष कुमार को महाराष्ट्र कैडर अलॉट हुआ था। रिया डाबी से शादी के आधार पर मनीष कुमार महाराष्ट्र से राजस्थान कैडर में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications