Pawan Arora: राजस्थान कैडर में कौन हैं IAS पवन अरोड़ा? जो VRS लेकर मीडिया हाउस में बन गए CEO-एडिटर
IAS Pawan Arora VRS: राजस्थान कैडर के आईएएस व राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त पवन अरोड़ा ने वीआरएस ले लिया है। अब वे एक मीडिया हाउस में सीईओ-एडिटर की भूमिका में दिखाई देंगे।
IAS Pawan Arora CEO Editor: राजस्थान कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पवन अरोड़ा ने नौकरी छोड़ दी है। आईएएस पवन अरोड़ा वीआरएस लेकर मीडिया हाउस में सीईओ-एडिटर पद पर ज्वाइन करेंगे। नई पारी की शुरुआत शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से होगी।

बता दें कि आरएएस से प्रमोट होकर आईएएस बने पवन अरोड़ा मूल रूप से श्री गंगानगर के रहने वाले हैं। खास बात यह है कि अपने करीब 35 साल के प्रशासनिक जीवन में ज्यादातर समय जयपुर में ही पोस्टेड रहे हैं।
22-23 साल अरबन डवलपमेंट में काम
वर्तमान में आईएएस पवन अरोड़ा राजस्थान हाउसिंह बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस पद से वीआरएस लेकर अब मीडिया हाउस ज्वाइन कर रहे हैं। 35 साल की नौकरी में 22-23 साल अरबन डवलपमेंट में काम किया।
हाउसिंग बोर्ड का राजस्व बढ़ाया
वीआरएस के मौके पर मीडिया से बातचीत में पूर्व आईएएस पवन करोड़ा कहते हैं कि उन्होंने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के सालाना टर्नओवर को 118 करोड़ से 10 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया। सरकारी नौकरी में रहते हुए एक ही विभाग से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकते थे। इसलिए अब मीडिया के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान की कोशिश करेंगे।

बड़े भाई की राह पर चले पवन अरोड़ा
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में वीआरएस लेने वाले पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा अपने बड़े भाई जगदीश चंद्र कातिल की राह पर हैं। जगदीश चंद्र अरोड़ा भी आरएएस से प्रमोट होकर आईएएस बने और फिर एक चैनल के हैड बन गए। इनकी एक बहन सुषमा भी राजस्थान प्रशासिनक सेवा की अधिकारी हैं।
जब पवन अरोड़ा पर लगे संगीन आरोप
पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा उस वक्त भी सुर्खियों में रहे जब महिला अधिकारी पूजा मीणा ने पवन अरोड़ा पर सैक्स रैकेट चलाने जैसा संगीन आरोप लगाया। हालांकि मीडिया से बातचीत में पवन अरोड़ा ने मीणा के आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया था।












Click it and Unblock the Notifications