ग्राहक को खुश करने गुड़गांव से जयपुर पहंची कॉल गर्ल को देख होटल मैनेजर की बिगड़ी नियत, फिर...
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के होटल में गुड़गांव की कॉल गर्ल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय यह युवती दो ग्राहकों की डिमांड पर यहां आई थी। वापसी में होटल मैनेजर की युवती पर नियत खराब हो गई और उसने रेप कर डाला। पुलिस ने युवती की शिकायत पर होटल मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

थानाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि युवती ने रिपोर्ट दी है, जिसके मुताबिक जयपुर के उदय मार्ग स्थित एक होटल में ठहरे दो ग्राहकों की फरमाइश पर उसे मैनेजर ने बुलाया था। ग्राहकों के जाने के बाद होटल मैनेजर ने संबंध बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसे जबरन कमरे में खींच लिया और बलात्कार करने के बाद मारपीट कर सड़क पर छोड़ दिया।
कुछ ही देर बाद रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने युवती से बातचीत की तो मामले का पता चला। पुलिस ने आरोपी मैनेजर भरतपुर निवासी देवेन्द्र सिंह चौधरी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता पिछले 3-4 दिन से जयपुर में ही ठहरी हुई थी। पीडि़ता का आरोप है कि ग्राहकों से सहमति से संबंध बने, जिसका उसे पैसा मिला लेकिन मैनेजर ने इच्छा के विरुद्ध मारपीट कर बलात्कार किया।












Click it and Unblock the Notifications