गृहमंत्री अमित शाह का कल जयपुर में होगा रोड शो, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जयपुर, 4 दिसम्बर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर हैं। पहले दिन वे जैसलमेर पहुंचे हैं। दूसरे दिन जयपुर में रहेंगे। जैसलमेर में शाह ने तनोट माता मंदिर में दर्शन किए और फौजियों से मुलाकात की। जयपुर में अमित शाह का रोड शो होगा।

Home Minister Amit Shahs road show in Jaipur minute to minute program

गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर में रोड शो को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पूरे जयपुर में उनके विशेष स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 25 में पार्षद सुरेश जांगिड के नेतृत्व में भव्य स्वागत सत्कार की तैयारियां की गई। वार्ड नंबर 25 में रंगोली एवं सफाई का कार्यक्रम हुआ। साथ ही वार्ड के सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निमन्त्रण अमित शाह के रोड शो के लिए दिया गया।

दूसरी ओर, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में जहां पर कांग्रेस की महंगाई खिलाफ महारैली होगी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज मौजूद होंगे। इससे पहले कल अमित शाह जयपुर आ रहे हैं और उसी को लेकर विद्याधर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है।

BJP

अमित शाह का कार्यक्रम

पांच दिसम्बर को सुबह सुबह 9:30 बजे

BSF का 57वां स्थापना दिवस समारोह
स्थान: शहीद पूनम सिंह मेमोरियल, जैसलमेर

दोपहर 12 बजे
जैसलमेर से जयपुर लैंडिंग
एयरपोर्ट से रोड शो

दोपहर 2:15 बजे
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
स्थान: JECC कन्वेंशन हॉल, जयपुर

दोपहर 3:30 बजे
जनप्रतिनिधि सम्मेलन
स्थान: JECC कन्वेंशन हॉल, जयपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+