राजस्थान में मध्यप्रदेश के बाद अब गुजरात कांग्रेस के विधायकों की होगी बाड़ाबंदी, जानिए क्यों?
जयपुर। कांग्रेस के लिए राजस्थान सीएम अशोक गहलोत किसी संकटमोचन से कम नहीं हैं। प्रदेश में जादूगर के नाम से पहचाने जाने वाले गहलोत एक बार कांग्रेस विधायकों को शरण देंगे। पहले महाराष्ट्र, फिर मध्य प्रदेश और अब गुजरात के कांग्रेस विधायकों की राजस्थान में बाड़ाबंदी हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि गुजरात के 20 विधायक शनिवार देर शाम जयपुर पहुंच सकते हैं। इन्हें उदयपुर के होटल में ठहराया जा सकता है। वहीं, ज्योतिरादित्य इस्तीफा प्रकरण के बाद से ही मध्य प्रदेश के करीब 90 विधायक जयपुर में होटल बुएना विस्टा होटल रिसॉर्ट और ट्री हाउस रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं।
बता दें कि गुजरात में राज्यसभा चुनाव 2020 हैं। गुजरात में 26 मार्च को राज्यसभा की 4 सीटों पर चुनाव होना है। संख्या बल के हिसाब से 2 सीटों पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस सीधी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। गुजरात राज्यसभा चुनाव में विधायकों का बिखराव ना हो इसके लिए उनकी राजस्थान में बाड़ाबंदी का फैसला किया है।
राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र और अब 12 मार्च 2020 से मध्य प्रदेश के विधायक गहलोत की शरण में हैं। कांग्रेस आलाकमान संकट के समय विधायकों की निगरानी के लिए राजस्थान को सबसे सुरक्षित मान रही है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के लिए जयपुर जबकि गुजरात के विधायकों के लिए उदयपुर चुना को है। इसकी एक वजह यह है कि उदयपुर गुजरात से लगता है और वहां पर कई लग्जरी होटलें भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications