Gujarat Assembly Election 2022: राजस्थान से सटे पांच जिलों में कांग्रेस की हार से बजी घंटी, जानिए पूरी वजह
गुजरात विधानसभा चुनाव में राजस्थान से सटे पांच जिलों में कुछेक सीटों को छोड़कर कांग्रेस की परफॉर्मेंस बहुत बुरी रही है। इन जिलों से राजस्थान का रोटी बेटी का नाता है। प्रदेश में चुनाव में इन परिणामों का असर दिखेगा।

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव पर राजस्थान की निगाहें भी थी। राजस्थान पड़ोसी राज्य होने के साथ ही गुजरात के 5 जिले ऐसे हैं। जहां प्रदेश का बेटी रोटी का आपस में रिश्ता है। यहां लोगों के बीच व्यापार और रिश्तेदारी दोनों ही है। इसलिए राजस्थान के राजनीतिक लिहाज से गुजरात के पास जिले बनासकांठा, साबरकांठा, पंचमहल, महिसागर और दाहोद बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन जिलों में गुजरात विधानसभा की कुल 30 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों में से 22 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 6 सीटें ही मिल पाई हैं। 2 सीट पर निर्दलीय काबिज हुए हैं। यह भी वह हैं, जिन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर बगावत की थी।

इन सीटों पर जीती भाजपा
भाजपा ने गुजरात के थराड, पालनपुर, दीसा, देवदारदांता, प्रांतीज, बालासिनोर, संतरामपुर,शेहरा, मोरवा, हदफ, गोधरा, कलोल, हलोल, फतेपुरा, झालोड़, लिमखेड़ा,दहोड़, गरबाडा, देवगढ़बरिया, हिम्मतनगर, इदर, भीलोड़ा और मोडासा सीट पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने लूणावाड़ा, खेडब्रह्म, दांता, वडगाम, कांकरेज और वाव सीट पर जीत हांसिल की है। जबकि दो सीट धनेरा और ब्याड़ सीट निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

पांच जिलों में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं
गुजरात में अगर बनासकांठा को छोड़ दें तो जहां कांग्रेस ने 9 विधानसभा सीटों में से 4 सीट अपने नाम की है। वहीं कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन इन 5 जिलों में कहीं भी संतोषजनक नहीं है। बनासकांठा जिले में ही बड़गाम विधानसभा सीट आती है। जहां से कांग्रेस के बड़े नेता जिग्नेश मेवानी आते हैं। जिग्नेश मेवानी खुद अपनी सीट केवल 4928 वोटों से जीत पाए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि इन नतीजों का अगले साल राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम राजस्थान में भाजपा को ताकत देगा
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि भाजपा की प्रचंड जीत के लिए गुजरात के जनता का आभार है। गुजरात का ऐतिहासिक मैंडेट 2023 में निश्चित रूप से राजस्थान में भाजपा को ताकत देगा। कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगा समर्थक और शुभचिंतकों को ऊर्जा और प्रेरणा देगा।












Click it and Unblock the Notifications