गहलोत सरकार ने जारी की राजनीतिक नियुक्तियों की सूची, अकादमियों में दी नियुक्तियां

जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान में गहलोत सरकार ने विभिन्न बोर्ड, आयोग और दस अकादमियों में राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सरकार द्वारा सोमवार देर रात की सूची जारी की गई तीसरी सूची में पायलट समर्थक विधायक गजराज खटाणा को जगह मिली है। खटाना को राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक सलाहकार समिति का पुनर्गठन कर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले राजनीतिक नियुक्तियों में 132 नेताओं को नियुक्ति की गई थी। पहली सूची में 58 और दूसरी सूची में 74 नेताओं को राजनीतिक नियुक्ति का तोहफा दिया गया था। इसके बाद हाल ही में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वाजिब अली और संदीप यादव को राजनीतिक नियुक्तियां का तोहफा दिया गया था।

ashok gahlot

किसान आयोग के 10 सदस्य नियुक्त

राज्य सरकार ने किसान आयोग में 10 सदस्यों की नियुक्ति की है। इकराम राजस्थानी को पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अकादमी में 8 सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। विधायक गजराज खटाणा समिति के अध्यक्ष होंगे। दौसा जिले के बांदीकुई से विधायक गजराज खटाणा को सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है। श्रम एवं नियोजन सचिव इसके सदस्य होंगे। विधानसभा के 2 सदस्य हीरालाल मेघवाल और जगदीश चंद्र को भी इसमें सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय श्रम आयुक्त अजमेर द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे। मुख्य निरीक्षक पदेन सदस्य होंगे। भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के 4 प्रतिनिधि भी इसके सदस्य होंगे। भवन एवं संनिर्माण कार्यों के नियोजक के 4 प्रतिनिधि और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य भी इसके सदस्य होंगे।

gajaraj khatana

दिल्ली के घटनाक्रम से हुई देरी

प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची पिछले महीने ही जारी होनी थी। लेकिन दिल्ली में राहुल गांधी को ईडी के नोटिस के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल गया। इसके बाद प्रदेश में हिंसक वारदातों के चलते सरकार उन मामलों में व्यस्त रही। सूची पर पहले ही चर्चा हो चुकी थी। अकादमियों के मनोनीत अध्यक्ष और कार्य समिति के सदस्यों की स्थाई नियुक्ति नहीं होने से नई योजनाएं लागू नहीं हो पा रही थी।

gajaraj khatana

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+