नूपुर शर्मा को धमकाने वाला गौहर चिश्ती हैदराबाद में गिरफ्तार, अजमेर लाएगी पुलिस

जयपुर, 14 जुलाई। नूपुर शर्मा को सर तन से जुड़ा करने की धमकी देने वाले अजमेर के खादिम गौहर चिश्ती को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे अजमेर लाकर पूछताछ करेगी। गौहर चिश्ती अजमेर दरगाह का खादिम है। उसने 17 जून को दरगाह के बाहर से सर तन जुदा का नारा दिया था। पहले तो मामला दर्ज नहीं किया गया। लेकिन बाद में अजमेर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को गौहर के हैदराबाद में होने का इनपुट मिलते ही पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए हैदराबाद रवाना हो गई। चिश्ती को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 7 टीमें बनाई थी। मामला दर्ज होने के बाद वह परिवार सहित फरार था। गौहर चिश्ती के कई कट्टर इस्लामिक संगठनों से ताल्लुक होने की बात सामने आई है। पुलिस उससे हर पहलू पर पूछताछ करेगी।

nupur sharma

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त

सर तन से जुदा करने का नारा देने वाला खादिम गौहर चिश्ती देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त है। ढाई साल पहले अजमेर पुलिस ने उसे सीआरपीएफ कैम्प का वीडियो बनाते हुए पकड़ा था। लेकिन उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। गौहर चिश्ती एनआईए के रडार पर भी है। 17 जून को भाषण देने के बाद वह उदयपुर भी गया था। उदयपुर में कन्हैया लाल हत्या की के बाद अजमेर के लिए भाग रहे थे। ऐसे में पुलिस कन्हैया लाल के हत्यारों से चिश्ती के संबंधों पर भी पूछताछ करेगी।

gohar chishti

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+