Jaipur Encounter : 22 दिन पहले हुई प्रॉपर्टी व्‍यवसायी की हत्‍या के बदले गैंगस्‍टर को मारी गोली

सवाई माधोपुर की विनीत मेडी गैंग ने दौसा की महेंद्र मीणा गैंग पर हमला कर 27 साल के सरगना महेंद्र की हत्‍या क दी।

जयपुर में अपराधी बेखौफ हैं। कुख्‍यात गिरोह दिनदहाड़े एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। गोलियां चला रहे हैं। जान ले रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर सेक्‍टर 29 के गोदावरी अपार्टमेंट में सामने आया है। यहां पर सवाई माधोपुर की विनीत मेडी गैंग ने दौसा की महेंद्र मीणा गैंग पर हमला कर 27 साल के सरगना महेंद्र की हत्‍या क दी। सरगना की हत्‍या 9 नवंबर को जयपुर के करधनी में प्रॉपर्टी व्‍यवसायी विजेंद्र सिंह राठौड़ की पीट पीटकर हत्‍या किए जाने का बदला माना जा रहा है।

jaipur firing

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दौसा का महेंद्र जयपुर के मानसरोवर में रह रहा था। महेंद्र व उसके साले संदीप जीवली ने 10-15 दिन पहले विनीत की कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया था। तब से विनीत व महेंद्र के बीच रंजिश हो गई थी। विनीत कई दिन से महेंद्र से बदला लेने की फिराक में था।

थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे महेंद्र मीणा चाय पीने के लिए अपने साल संदीप और दो अन्‍य साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर गोदावरी अपार्टमेंट परिसर स्थित थड़ी पर आया था। इसी दौरान विनीत अपने पांच साथियों के साथ वहां आया।

आरोपी ने पहले तो महेंद्र की गाड़ी के टक्‍कर मारी ताकि हमले के दौरान वह भाग नहीं सके। फिर आरोपियों ने तलवार व चाकू से महेंद्र व उसके साथियों पर हमला कर दिया। महेंद्र भागने लगा तो 12 बोर की बंदूक से उसकी पीठ पर गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि हत्‍या के बाद मेडी गैंग के बदमाश घटनास्‍थल के पास खड़ी कैब लूटकर भागे हैं। महेद्र पर प्रतापनगर पुलिस थाने में पूर्व में हत्‍या के प्रयास का मामला दर्ज हो चुका है। वहीं, आरोपी विनीत महेशनगर जयपुर में रेस्‍टोरेंट चलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+