Rajasthan Budget: CM अशोक गहलोत के वो 4 खास IAS, जिनके हाथों तैयार हुआ राजस्‍थान बजट 2023

Rajasthan Old Budget: राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आठ मिनट तक पुराना बजट पढ़ा। राजस्‍थान बजट 2023 बनाने में आईएएस नरेश कुमार ठकराल, अखिल अरोड़ा, कृष्ण कांत पाठक व रोहित गुप्‍ता की भूमिका अहम रही।

 Rajasthan budget 2023

Rajasthan Budge 2023-24: राजस्‍थान विधानसभा में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह 11 बजे राजस्‍थान बजट 2023-24 का पेश किया, जो लोक लुभावनी घोषणाओं से ज्‍यादा बजट भाषण की वजह से चर्चा में रहा। बजट भाषण की शुरुआत में सीएम अशोक गहलोत आठ मिनट तक एक साल पुराना बजट पढ़ते रहे। इस पर विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दो बार स्‍थगित भी करनी पड़ी। फिर सीएम अशोक गहलोत ने सदन में पुराना बजट पढ़ने पर माफी मांगी और भूल सुधार कर शेष बजट पढ़ा।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं-यह गलती ऐतिहासिक

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं-यह गलती ऐतिहासिक

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी कहा कि इतिहास में संभवतया ऐसा पहली बार हुआ कि किसी मुख्‍यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ा हो। सीएम अशोक गहलोत ने पुराना बजट पढ़ने पर माफी मांगते हुए वित्‍त विभाग के अधिकारियों पर ठिकरा फोड़ दिया। सीएम ने कहा कि वित्‍त विभाग के अधिकारी बजट बनाने के लिए सात सात दिन तक दिन-रात काम करते हैं। उनकी भूल की वजह से बजट 2023 में एक पैरा अलग जुड़ गया।

Recommended Video

    Rajasthan में Budget पर विवाद, Vasundhara Raje ने Ashok Gehlot पर लगाया बड़ा इल्जाम | वनइंडिया हिंदी
     बचत, राहत व बढ़त की थीम पर था राजस्‍थान बजट 2023

    बचत, राहत व बढ़त की थीम पर था राजस्‍थान बजट 2023

    सीएम अशोक गहलोत ने 9 फरवरी को बजट 2023 को अंतिम रूप देते हुए इन आईएएस अधिकारियों के साथ अपने फेसबुक पेज पर तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा था कि बचत, राहत और बढ़त लाएगा राजस्‍थान का बजट।

    सीएम अशोक गहलोत द्वारा पुराना बजट पढ़े जाने की सुर्खियों के बीच जानिए राजस्‍थान वित्‍त विभाग के उन वरिष्‍ठ IAS अधिकारियों के बारे में जिन्‍होंने दिन रात मेहनत करके राजस्‍थान बजट 2023 तैयार किया।

     1. आईएएस नरेश कुमार ठकराल, वित्‍त (व्‍यय) सचिव

    1. आईएएस नरेश कुमार ठकराल, वित्‍त (व्‍यय) सचिव

    राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में 1 अगस्‍त 1964 को जन्‍मे नरेश कुमार ठकराल साल 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। एमटेक व बीई (सिविल) की डिग्री प्राप्‍त नरेश कुमार ठकराल राजस्‍थान सरकार में वित्त (व्यय) विभाग जयपुर में सचिव पद पर कार्यरत हैं।

    अशोक गहलोत सरकार के बजट 2023-24 में किस योजना पर कितना रुपए खर्च आएगा? किस विभाग के लिए कितने बजट की आवश्‍यकता होगी? इन सबका प्‍लान नरेश कुमार ठकराल ने ही तैयार किया।

    आईएएस नरेश कुमार ठकराल सीकर, बूंदी के जिला कलेक्‍टर समेत कई महत्‍वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

    Read Also : अशोक गहलोत की ये Top 10 बजट घोषणाएं BJP पर पड़ेगीं भारी?

     2 आईएएस अखिल अरोड़ा, वित्‍त विभाग के अ‍तिरिक्‍त मुख्‍य सचिव वित्‍त

    2 आईएएस अखिल अरोड़ा, वित्‍त विभाग के अ‍तिरिक्‍त मुख्‍य सचिव वित्‍त

    1993 बैच के आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा का जन्‍म 4 फरवरी 1969 को राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बीई की डिग्री प्राप्‍त करने वाले अखिल अरोड़ा अभी अपर मुख्य सचिव, वित्त, आबकारी एवं कराधान विभाग में हैं।

    राजस्‍थान बजट 2023 में आईएएस अखिल अरोड़ के पास बजट की मॉनिटरिंग करते हुए उसे सीएम के दिशा निर्देशों के अनुसार दिशा देने का काम-काज था।

    आईएएस अखिल अरोड़ा जयपुर, बीकानेर व डूंगरपुर के जिला कलेक्‍टर भी रह चुके हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद अखिल अरोड़ा ने अलवर जिले के किशनगढ़ बास के उपखंड अधिकारी पद से अपनी सर्विस शुरू की थी।

     3 आईएएस रोहित गुप्‍ता, वित्‍त बजट सचिव

    3 आईएएस रोहित गुप्‍ता, वित्‍त बजट सचिव

    राजस्‍थान बजट 2023 में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का बजट भाषण सुर्खियों में रहा। सीएम गहलोत आठ मिनट तक एक साल पुराना बजट पढ़ते रहे। बजट भाषण तैयार करने की जिम्‍मेदारी आईएएस रोहित गुप्‍ता के पास थी।

    साल 2006 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित गुप्‍ता पंजाब के रहने वाले हैं। इनका जन्‍म 31 जुलाई 1982 को हुआ। बीटेक व मास्टर इन पब्लिक पॉलिसी में डिग्री पाने वाले आईएएस रोहित गुप्‍ता साल 2019 से 2022 के बीच तीन बार एपीओ भी रह चुके हैं।

    आईएएस रोहित गुप्‍ता कोटा, उदयपुर, पाली, चूरू, झालावाड़ व प्रतापगढ़ के जिला कलेक्‍टर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इन्‍होंने श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में उपखंड अधिकारी पद से अपनी सर्विस शुरू की थी।

     4 आईएएस कृष्ण कांत पाठक, वित्‍त (राजस्‍व) सचिव

    4 आईएएस कृष्ण कांत पाठक, वित्‍त (राजस्‍व) सचिव

    साल 2001 के आईएएस अधिकारी डॉ. कृष्ण कांत पाठक बिहार के रहने वाले हैं। केके पाठक ने दर्शनशास्‍त्र में एम.ए. व पीएचडी कर रखी है।

    राजस्‍थान बजट 2023 में राजस्‍व की किस तरह व्‍यवस्‍था होगी। उसका प्‍लान तैयार कर बजट में पेश किया गया।

    11 अगस्‍त 1973 को जन्‍मे आईएएस अधिकारी डॉ. केके पाठक चूरू, करौली व जैसलमेर के जिला कलेक्‍टर और आरपीएससी के सचिव भी रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+