Rajasthan: पूर्व IPS बीएल सोनी ने ज्‍वाइन की BJP, एसीबी में DG रहते घूसखोरों से भर दी थी जेल

BL Soni in BJP Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 प्रचार चरम है। 19 अप्रैल को पहले व 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। इस बीच भाजपा ज्‍वाइन करने वालों की संख्‍या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

भाजपा ज्‍वाइन करने वालों में अब पूर्व आईपीएस बीएल सोनी का भी नाम शामिल हो गया है। बीएल सोनी ने राजस्‍थान भष्‍टा्रचार निरोधक ब्‍यूरो के महानिदेशक पद पर रहते हुए रिश्‍वतखोर सरकारी कर्मचारी व अफसरों से जेलें भर दी थी।

BL Soni joins BJP

जयपुर में राजस्‍थान भाजपा कार्यालय में पार्टी ज्वाइंनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने बीएल सोनी को बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद बीएल सोनी ने अशोक गहलोत सरकार पर कई निशाने साधे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि गहलोत ने सत्‍ता में रहते हुए निजी एवं राजनीतिक स्वार्थ के चलते राजस्‍थान के लाखों युवाओं के साथ कुठाराघात किया। अशोक गहलोत सरकार में जिन जिम्मेदारों पर भर्ती परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी थी, उनका आचरण तक संदिग्ध रहा।

बीएल सोनी के भाजपा में शामिल होने के मौके पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 के विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि बीएल सोनी मूलरूप से जोधपुर के रहने वाले हैं। भारतीय पुलिस सेवा में 35 साल तक बतौर आईपीएस सेवाएं देकर रिटायर हुए हैं। भाजपा की विचारधारा व पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को देखते हुए सोनी ने भाजपा ज्‍वाइन की है।

पूर्व आईपीएस बीएल सोनी की जीवनी

बता दें कि बीएल सोनी का पूरा नाम भगवान लाल सोनी है। 1 जनवरी 1963 को जोधपुर के गांव खारिया में जन्‍मे बीएल सोनी ने आठवीं तक की पढ़ाई के सरकारी स्‍कूल से की। जोधपुर में महेश स्कूल से 9 से 12वीं तक कि पढ़ाई पूरी की। जोबनेर कृषि महाविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक और दिल्‍ली से मास्टर डिग्री हासिल की। बिना कोचिंग के यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईपीएस बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+