पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा के लिए सोमवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। डॉ मनमोहन सिंह के निर्वाचन का प्रमाण पत्र राजस्थान विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सचिव से ग्रहण किया।
दोपहर 3:30 बजे राजस्थान विधानसभा सचिव ने उन्हें मनमोहन सिंह के राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया। मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी से फिलहाल इकलौते राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। प्रमाण पत्र ग्रहण करने के बाद राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों और डॉक्टर महेश जोशी ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा सिंह के लंबे अनुभव का लाभ राज्य में सरकार, कांग्रेस पार्टी और आमजन को भी मिलेगा।
Comments
English summary
Former Prime Minister Manmohan Singh elected Rajya Sabha member from Rajasthan
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें