सचिन पायलट खेमे के विश्वेंद्र सिंह का तंज, 'कातिल को मूंछों की ताकत का अंदाज नहीं', जानिए इसके मायने

जयपुर। राजस्थान में किसानों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के लिए उमड़ रही भीड़ ने पायलट खेमे में फिर से जोश भर दिया है। पिछले साल सीएम अशोक गहलोत खेमे से पटखनी खाने के बाद अब किसान रैलियों में आने वाली भीड़ ने पायलट खेमे को फिर से सक्रिय कर दिया है। इस बात का अंदाजा पायलट खेमे के सबसे बड़े नेता और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के इस ट्वीट से लगाया जा सकता है, जिसमें विश्वेंद्र सिंह ने अपनी मूछों पर ताव देते हुए पायलट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'शायद कातिल को मूंछों की ताकत का अंदाज नहीं'

Former minister Vishvendra Singh tweet after Sachin Pilots Bharatpur kisan Mahapanchayat

कांग्रेस के भीतर सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चला सियासी युद्ध का असर अब भी देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा उदाहरण शक्ति प्रदर्शन के रूप में भरतपुर जिले के बयाना की रैली को देखा जा सकता है। इसी बीच पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का ये ट्रवीट भी राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गहलोत-पायलट के बीच चले सियासी युद्ध में पर्यटन मंत्री पद खोने वाले विश्वेन्द्र सिंह पायलट के कट्टर समर्थक हैं। पार्टी में दरकिनार चल रहे पायलट भी इन दिनों अपने सियासी ताकत को दिखाने के लिए पूर्वी राजस्थान में किसान आंदोलन के बीच महापंचायतों के जरिये किसानों के बीच ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। सचिन पायलट की इन किसान महापंचायतों में किसानों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इस बीच विश्वेन्द्र सिंह के इस ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। भरतपुर के दिग्गज जाट नेता और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह पहले भी अपने ट्वीट्स को लेकर काफी चर्चित में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+