Flashback 2022: गहलोत सरकार पर आरपीएससी पेपर लीक के जरिए बदनुमा दाग देकर जा रहा दिसंबर महीना, जानिए वजह
राजस्थान में दिसंबर का महीना जाते-जाते गहलोत सरकार पर पेपर लेकर का दाग लगाकर जा रहा है। इस पेपर लीक के बाद विपक्ष गहलोत सरकार पर हावी हो गया है। प्रदेशभर में आंदोलन प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Flashback 2022: राजस्थान में साल 2022 जाते-जाते गहलोत सरकार पर आरपीएससी पेपर लीक के जरिए एक बदनुमा दाग देकर जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में ग्रुप सी के सामान्य ज्ञान के पेपर के दिन उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेपर लीक गिरोह और उससे पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर इस मामले में कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पेपर लीक के बाद गहलोत सरकार को विपक्ष ने घेर लिया है। विपक्ष द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में नित नए खुलासे कर रही है।

पेपर लीक का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर
राजस्थान में आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण का मुख्य सरगना सुरेश ढाका अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जयपुर में उमंग क्लासेज के नाम से कोचिंग चलाने वाले सुरेश ढाका ने सुरेश विश्नोई के जरिए अभ्यर्थियों तक परीक्षा से पहले ही पेपर पहुंचा दिया था। आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के अनेक राजनेताओं से संबंध होने के खुलासे हो रहे हैं। सुरेश ढाका के नेताओं के साथ के फोटो विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। सुरेश ढाका का फेसबुक पर वैरिफाइड पेज है। वह लग्जरी जीवन जीने का शौकीन है।

अब तक इन परीक्षाओं को लेकर हुए विवाद
राजस्थान में आरपीएससी पेपर लीक कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले रीट परीक्षा को लेकर भी काफी बवाल हो चुका है। परीक्षार्थी सरकारी नौकरी की उम्मीद में परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकले और पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। परीक्षा फिर से होगी। प्रदेश में अनेक भर्तियों पर पहले विवाद हो चुका है। इनमें रीट भर्ती परीक्षा, राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा, जेईएन भर्ती परीक्षा, लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा, फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा शामिल है। प्रदेश में इन परीक्षाओं को लेकर भी विवाद उठे थे।

मास्टरमाइंड के जरिए बस में चल रही थी परीक्षा
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक करवाने का मास्टरमाइंड सुरेश बिश्नोई पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। सुरेश बिश्नोई ने पेपर लीक करवाने के लिए एक बस किराए पर ली थी। विश्नोई की मदद भजनलाल डॉक्टर ने की थी। सुरेश बिश्नोई ने जयपुर के सुरेश ढाका और भूपी सारण से पेपर लाया। जो भजनलाल के जरिए अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक जयपुर के ढाका व भूपी सारण को पेपर आरपीएससी के किसी व्यक्ति के जरिए मिला था। पुलिस ने सुरेश विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विपक्ष ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications