कोरोना वायरस के खौफ के बीच जयपुर में मिले 5 चीनी नागरिक, मचा हड़कंप
जयपुर। राजस्थान में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खौफ के बीच पांच चीनी नागरिकों के मिलने हड़कंप मच गया। राजधानी जयपुर के कंवर नगर इलाके में चीन के पांच नागरिक रह रहे थे। सूचना मिलने के बाद जयपुर नगर निगम तुरंत मौके पर पहुंची और जिस मकान में चीनी नागरिक ठहरे हुए थे। उसे व आसपास के इलाके और सड़कों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया।

दरअसल, कंवर नगर इलाके में सूचना मिलने के बाद इन पांचों व्यक्तियों को स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। उसके बाद जयपुर नगर निगम ने वहां पर एहतियात के तौर पर यह छिड़काव कर इलाके को सैनिटाइज किया। ये पांचों चीनी व्यक्ति अनुमति के साथ यहां रह रहे थे।
बता दें कि राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जयपुर के रामगंज इलाके से 1 अप्रेल को 13 लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूरे राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications