बहन से करता था प्यार, शादी के 42 दिन बाद सरसों के खेत में ले जाकर मारी गोली, फिर खुद ने दे दी जान
जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के शिवदासपुरा पुलिस थाना इलाके की बाडा पदमपुरा ग्राम पंचायत के गांव देवकीनंदनपुरा में रिश्तों को शर्मसार करने और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी चचेरी बहन के गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआत में मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद होगा।

गांव देवकीनंदनपुरा का मामला
पुलिस के अनुसार गांव देवकीनंदनपुरा से रविवार को इत्तला मिली कि सरसों के खेत में एक युवक ने युवती को गोली मार दी। सूचना पाकर पहुंची को सरसों के खेत में लड़की अचेत अवस्था में मिली जबकि युवक को उसके परिजन अस्पताल ले जा चुके थे। युवक की शिनाख्त 22 वर्षीय श्याम लाल मीणा पुत्र रामूलाल मीणा के रूप में हुई है। जबकि युवती 20 वर्षीय प्रियंका मीणा है। पुलिस ने प्रियंका मीणा को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महात्मा गांधी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

खेत में पिस्टल व दो खाली कारतूस मिले
पुलिस को सरसों के खेत में पिस्टल व दो खाली कारतूस भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्यामलाल ने पहले अपनी चचेरी बहन प्रियंका के गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। श्याम लाल की मौत हो गई। श्याम लाल के पास पिस्टल कहां से लाई गई। इसकी भी जांच की जा रही है।

लड़के और लड़की के बीच में प्रेम-प्रसंग
एसीपी चाकसू अर्जुन राम व शिवदासपुरा थाना पुलिस अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लड़के और लड़की के बीच में प्रेम-प्रसंग होना सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर लेकर एक साल पहले भी दोनों परिवारों के बीच में झगड़ा हुआ था। थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 11 दिसंबर 2020 को प्रियंका की शादी बस्सी नई नाथ धाम के पास झर निवासी संजय मीणा के साथ हुई थी।

लड़की का पति व भाई राजस्थान पुलिस में
संजय राजस्थान पुलिस में है। फिलहाल जयपुर पुलिस लाइन में पोस्टेड है। लड़की का भाई सुनील मीणा भी राजस्थान पुलिस में उदयपुर पोस्टेड हैं। रविवार को लड़का और लड़की दोनों दोपहर से ही अपने घर से गायब थे। जब शाम होने तक भी लड़का घर नहीं पहुंचा तो लड़के के भाई व अन्य परिवारजन ढूंढने गए तो घर से 200 मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में दाेनाें घायल अवस्था में मिले।

लड़की को घटना स्थल पर ही छोड़ गए
लड़के के भाई गोरधन व झुरीलाल ने श्यामलाल को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, लड़की को घटना स्थल पर ही छोड़ गए। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना स्थल से देशी कट्टा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Gemraram Barmer : मोहब्बत में बदनाम होने के डर से राजस्थान का यह लड़का लांघ गया भारत-पाक बॉर्डर