माचिस से भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में नाड़ी के फाटक के पास शुक्रवार सुबह अचानक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक में माचिस के बॉक्स भरे हुए थे, जिसके चलते आग तेजी से बढ़ गई। गनीमत यह रही कि पास से ही पानी का एक टैंकर गुजर रहा था। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए टैंकर से आग बुझाने की कोशिश की।
वहीं, सूचना के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग के चलते ट्रक में रखा आधा सामान जल गया। वहीं, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक ओवरलोड था, मगर उसमें आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications