'क्वीन हरीश' ने ईशा अंबानी की शादी में किया था धमाकेदार डांस, ऐश्वर्या भी हो गई फैन

Jaipur News, जयपुर। देश के फेमस डांसर और लोक कलाकार क्वीन हरीश की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 38 वर्ष के थे और एक पुरुष होते हुए महिला डांसर के रूप में देश-दुनिया में ख्याति अर्जित की। बहुत कम समय में दुनियाभर में अपनी कला से पहचाने जाने लगे लेकिन उनके महिला रूप और नृत्य कला के पीछे एक शानदार व्यक्तित्व का धनी पुरुष था, इससे बहुत कम लोग परिचित थे। जैसलमेर में राजस्थानी लोक नृत्य के गुरु या कोरियोग्राफर लोक गुरू अपनी इस उम्र में 5000 हजार से अधिक कलाकारों को राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य की ट्रेनिंग दे चुके थे।

ऐश्वर्या भी हो गई फैन

ऐश्वर्या भी हो गई फैन

बता दें कि क्वीन हरीश ने हाला ही में ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म किया था। वहां ऐश्वर्या राय को उनका डांस काफी पसंद आया था। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या को क्वीन हरीश से मिलाया था। इस दौरान क्वीन हरीश ने ऐश्वर्या और आराध्या के साथ डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

पांच हजार से अधिर कलाकरों को दे चुके थे ट्रेनिंग

पांच हजार से अधिर कलाकरों को दे चुके थे ट्रेनिंग

क्वीन हरीश राजस्थानी लोक नृत्य के गुरु या कोरियोग्राफर लोक गुरू थे। 38 साल की उम्र में हरीश 5000 हजार से अधिक कलाकारों को राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य की ट्रेनिंग दे चुके थे। बता दें कि उनसे डांस, सीखने के लिए देश विदेश से लोग आते थे। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म गंगाजल से एंट्री की थी। हरीश की मौत पर उनके दोस्त ने बताया कि वे बहुत हंसमुख थे। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि वो इतनी जल्दी दुनिया से चली जाएंगे।

अशोक गहलोत ने जताया दुख

अशोक गहलोत ने जताया दुख

इस सड़क हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जोधपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में ख्यातनाम कलाकार हरीश कुमार उर्फ़ क्वीन हरीश सहित चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु बेहद दुखद है। राजस्थान की लोक कला संस्कृति को समर्पित हरीश ने विशेष शैली में नृत्य कला से जैसलमेर को एक अलग पहचान दी। उनका निधन लोक कला क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+