Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan : खेतों में DJ बजाकर मजदूर डांस करते हुए कर रहे फसलों की कटाई, देखें वायरल VIDEO

जयपुर। शादी समारोह या अन्य किसी खुशी के मौके पर डीजे बजते और लोगों को नाचते आपने खूब देखा होगा, मगर किसी खेत-खलियान में बजता डीजे और नाचते-गाते लोग फसल कटाई करते शायद ही देखे होंगे। ऐसे नजारे इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों राजस्थान में गर्मी की विदाई के साथ-साथ सर्दी दस्तक दे रही है। इस बीच खेत-खलियानों में खरीफ फसल यानी बाजरा, मूंग, मोठ और ग्वार की कटाई अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।

Recommended Video

    Rajasthan : खेतों में DJ बजाकर मजदूर डांस करते हुए कर रहे फसलों की कटाई, देखें वायरल VIDEO

    खेत खलियानों में पहुंच रहे डीजे

    खेत खलियानों में पहुंच रहे डीजे

    सोशल मीडिया में वायरल हो रहे कई वीडियो खरीफ फसलों की कटाई से जुड़े हैं। इनमें खेतों में मजदूर व किसान परिवार के लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते फसलों की कटाई कर रहे हैं। वीडियो किस जगह के हैं? यह तो पता नहीं चल पाया है, मगर खेत में काम करने वालों की वेशभूषा व डीजे पर बज रहे गानों के आधार पर दावा किया जा सकता है कि वीडियो राजस्थान के किसी गांव कस्बे के खेत के हैं।

    वीडियो नंबर एक-डीजे बना मजदूरों की नई डिमांड

    यह वीडियो अजमेर के ब्यावर के रहने वाले दिलीप सैनी ने अपनी फेसबुक पर 9 अक्टूबर को शेयर किया है। इसमें एक खेत ढाई दर्जन से अधिक लोग काम करते दिखाई दे रहे हैं। ये लोग मूंग की फसल काट रहे हैं। तभी खेत में डीजे पहुंचता है और गाने बजने के साथ ही लोग उत्साहित होकर फसल कटाई में जुट जाते हैं। इस वीडियो को अपलोड करने के साथ ही कैप्शन लिखा गया है कि 'मजदूरों की नयी डिमांड-फसलों की कटाई के समय डीजे लाना अनिवार्य' यानी इन दिनों राजस्थान के खेतों में फसल कटाई के समय डीजे बजाने का चलने जोरों पर है।

     वीडियो नंबर दो-खेत से किया लाइव

    वीडियो नंबर दो-खेत से किया लाइव

    यह वीडियो राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां के दुर्गाराम जाखड़ ने 12 अक्टूबर को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खेत से लाइव किया है। इस खेत में बाजरे की फसल पककर तैयार खड़ी है। फसल की कटाई की जा रही है। खेत में डीजे बुलाया गया है। उस पर मारवाड़ी गाने बज रहे हैं और मदजूर कटाई में जुटे हैं। खेत में कई लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है यह किसी बड़े जमीदार का खेत है। वीडियो को फेसबुक पर काफी शेयर किया जा रहा है।

    वीडियो नंबर तीन- सबसे पहला वायरल वीडियो

    वीडियो नंबर तीन- सबसे पहला वायरल वीडियो

    यह वीडियो सबसे पहले वायरल होने वाले वीडियो में से है। इसे फेसबुक व वाटसअप पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इसमें भी एक खेत में फसल खड़ी है, जो संभवतया बाजरा है। उसकी कटाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के भी राजस्थान का होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही कई वीडियो पिछले साल के भी शेयर किए जा रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+