डीजीपी डिस्क अवॉर्ड : राजस्थान पुलिस के 5 IPS, 14 RPS समेत 113 अधिकारी व पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

राजस्‍थान के 5 आईपीएस एवं 14 आरपीएस अधिकारियों समेत 113 पुलिसकर्मियों एवं मंत्रालयिक वर्ग के कार्मिकों को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण के क्षेत्र में सुधार हेतु किए गए विशेष प्रयासों के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल मिलेगा। इस संबंध में गुरुवार को महानिदेशक पुलिस राजस्‍थान द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

1

उल्लेखनीय है कि साल 2016 में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए स्थाई आदेश के तहत पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों (तकनीकी सहित) के मनोबल में वृद्धि हेतु महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क और प्रशस्ति रोल दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसी संबंध में चयन समिति की अनुशंसा पर डीजीपी लाठर ने गुरुवार को राज्य के 113 पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को यह पुरस्कार दिए जाने के आदेश जारी किए गये हैं।

ये 5 आईपीएस होंगे सम्मानित

राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की तरफ से डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए तय किए गए 113 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सौरभ श्रीवास्तव व बीजू जॉर्ज जोसफ, महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला, उपमहानिरीक्षक पुलिस जगदीश चन्द शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के नामों चयन हुआ है।

ये 14 आरपीएस भी होंगे सम्मानित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोवर्धन लाल सौंकरिया, दिनेश कुमार अग्रवाल, सतीश कुमार यादव, शालिनी राज, हनुमान प्रसाद, नारायण सिंह, प्रभु दयाल धानिया, डॉ रोहित कुमार, पुलिस उप अधीक्षक कैलाश जिंदल, देशराज गुर्जर, बाला राम जाट, राजू लाल चौधरी, डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार जैन एवं राज कमल मीणा।

rajasthan police

आईपीएस विनीता ठाकुर की टीम से 5 का चयन

आईपीएस विनीता ठाकुर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, राजस्थान की टीम से प्रभुदयाल धनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कंचन वर्मा पुलिस निरीक्षक, ललित शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद सैन सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं कुलदीप कौशिक कनिष्ठ सहायक का नाम उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति रोल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

12 मंत्रालयिक कार्मिक को भी डीजीपी डिस्क

गजेंद्र सैनी, हरिप्रसाद शर्मा, नंदकिशोर मीणा, सुभाष त्रिपाठी, चरणजीत आहूजा, योगेश कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, ज्ञान चंद कुमावत एवं अमित राज जैमन समेत 12 मंत्रालयिक, 5 पुलिस निरीक्षक, 9 उप निरीक्षक व 2 सहायक उप निरीक्षक व समकक्ष, 31 हैड कांस्टेबल व 35 कांस्टेबल को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+