केंद्रीय नेतृत्व की मनाही के बावजूद सतीश पूनिया ने निकाली यात्रा, सियासी गलियारों में है इस बात की चर्चा

जयपुर, 11 सितम्बर। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की मनाही के बावजूद राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पोकरण से रामदेवरा की पैदल यात्रा पूरी की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले पूनिया की 6 सितम्बर को रूणिचा जन आशीष यात्रा प्रस्तावित थी। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। पूनिया ने इसकी जानकारी देते हुए इसे अमित शाह के दौरे के चलते स्थगित किए जाने की बात कही थी। लेकिन अमित शाह के दौरे के अगले ही दिन बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया पोकरण पहुंचे और वहां से रामदेवरा के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी। इस यात्रा के दौरान एक विधायक और स्थानीय कार्यकर्ताओं को छोड़कर पार्टी का कोई बड़ा नेता उनकी यात्रा में शामिल नहीं हुआ। सतीश पूनिया रविवार को पोकरण में जाज्वला माता के दर्शन कर गोमट गांव से 8 किलोमीटर की पदयात्रा कर रामदेवरा पहुंचे। पूनिया ने बाबा रामदेव के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उनकी इस यात्रा को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

satish punia

पूनिया के भाषण का वीडियो वायरल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे के दौरान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पूनिया अपने भाषण का समापन शायरी के जरिए कर रहे हैं। इसमें वे कह रहे हैं जब हम उछलते हैं तो आसमां उछलता है, जब हम मचलते हैं तो तूफान मचल उठते हैं, हमें बदलने की कोशिश न कर जमाने, जब हम बदलते हैं तो इतिहास बदल उठते हैं। ' पूनिया के भाषण के इस अंश की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। सियासी गलियारों में पूनिया की इस बात को उनके अध्यक्ष पद से जोड़कर देखा जा रहा है।

satish punia

केंद्रीय नेतृत्व के दखल पर स्थगित हुई यात्रा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की प्रस्तावित रूणिचा जन आशीष यात्रा को केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद स्थगित कर दिया गया था। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में भाजपा पीएम मोदी और कमल के निशान पर चुनाव लड़ने की बात करती है। पार्टी में सीएम फेस को लेकर गुटबाजी भी है। ऐसे में पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। जयपुर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद पूनिया ने यात्रा स्थगित करने का फैसला किया था। ऐसे में पार्टी आलाकमान के निर्देश के खिलाफ जाकर पूनिया की इस यात्रा को उनकी जिद से जोड़कर देखा जा रहा है।

satish punia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+