बैनर के साथ गाय पहुंची कोर्ट गवाही देने, हमें न्याय चाहिए
जयपुर। आपने अक्सर कोर्ट रूम में इंसानों को बतौर गवाह पेश होते हुए देखा होगा, लेकिन राजस्थान के सीकर में खंडेला उपखंड की अधिकारी की कोर्ट में गाय गवाही देने के लिए पहुंच गयी।

एक संपत्ति के विवाद में बाबा विशंभरदास गोसेवा समिति की कोर्ट में पेशी थी। पेशी में गोशाला की ओर से कोर्ट में गाय को बतौर गवाह पेश किया गया। अजब-गजब: इस पोस्टमैन ने पैदा किये 1300 बच्चे वो भी ...
यहां गौर करने वाली बात यह है कि गाय बोल तो सकती नहीं है इसलिए गाय के उपर एक बैनर लगाया गया था जिसपर लिखा था कि हमें न्याय चाहिए, हमें हमारा हक चाहिए, हमें न्याय दिलवाने में सर्वसमाज सहयोग करे।
वहीं जब इस बात की जानकारी उपखंड अधिकारी को मिली तो उन्होंने बिना इजाजत पशु को कोर्ट में पेश करने पर नाराजगी जतायी और उसे कोर्ट परिसर से बाहर भेजवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications