भाजपा विधायक सराफ बोले-'जब हम विपक्ष में होते हैं तो जूते के जोर पर भी काम करवाना जानते हैं'
जयपुर। राजस्थान में भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार में होते हैं तो कलम की ताकत से काम होते हैं और जब विपक्ष में होते हैं तो हम जूते के ज़ोर पर भी काम करवाना जानते हैं।विधायक सराफ का यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के नेतृत्व में गुरुवार को करतारपुरा नाले पर विशाल धरना दिया गया। धरने पर बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के सम्पर्क प्रमुख आनंद शर्मा सहित क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों के विकास समितियों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ धरना कुछ ही देर में समाप्त हो गया। क्योंकि जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिखित में मांगें मानने का आश्वासन विधायक को सौंप दिया।
ये हैं लोगों की मांग
Recommended Video

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 57 और 58 के बीच करतारपुरा नाले को पक्का करने, जगह-जगह हो रहे कटावों को दुरुस्त करने, नाले पर अतिक्रमण हटाने, भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए सीवरेज लाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर विधायक ने करतारपुरा नाले के पास जन सुविधा केंद्र के सामने धरना दिया।












Click it and Unblock the Notifications