Tikaram Jully: कौन हैं टीकाराम जूली, जो बने नेता प्रतिपक्ष, राजस्‍थान कांग्रेस ने क्‍यों लगाया इन पर दांव?

Tikaram Jully opposition leader Rajasthan: राजस्‍थान कांग्रेस ने टीकाराम जूली को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्‍त किया है। वहीं, राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष पद पर गोविंद सिंह डोटासरा को यथावत रखा गया है।

अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 16 जनवरी 2024 को आदेश जारी किए हैं।

Congress Leader Tikaram Jully

बता दें कि राजस्‍थान में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने की चर्चा दो-तीन दिन से हो रही थी। 15 जनवरी को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर टीकाराम जूली #10करोड़_नेताप्रतिपक्ष_अलवर हैशटैग के साथ टॉप ट्रेंड में शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि 19 जनवरी से राजस्‍थान विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई थी। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही थी कि गोविंद सिंह डोटायरा को नेता प्रतिपक्ष की जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि जन्म 3 सितंबर 1980 को जन्‍मे टीका राम जूली अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत् रह चुके हैं। पूर्व में श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), फैक्टरी और बॉयलर निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार),सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना राज्य मंत्री रहे हैं। राजस्थान विधानसभा में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनीतिज्ञ हैं।

उल्‍लेखनीय है कि टीका राम जूली दलित नेता हैं। अलवर ग्रामीण सीट से तीसरी बार विधायक हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में टीकाराम जूली ने भाजपा के जयराम जाटव को हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+