Rajasthan में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले हफ्ते तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजस्थान में उत्तर भारत की सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। माउंट आबू में पारा शून्य डिग्री हो गया।

Rajasthan Cold

Rajasthan में मौसम में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को उत्तर भारत से आ रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश में गुरुवार को गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरु समेत कई शहरों में सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन रेंगते हुए और फोग लाइट जला कर चलते दिखे। दूसरी तरफ हिल स्टेशन माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 0 डिग्री पर पहुंच गया है। जिसके चलते यहां पेड़ पौधों पर बर्फ जमी भी नजर आई। नलों में भी पानी जम गया। जयपुर सहित अधिकतर स्थानों पर दिनभर ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में दुबके रहे या गर्म कपड़ों में ही घर से बाहर निकले। इसके बाद रात और ठंडी महसूस हुई। अब तक रजाइयां नहीं निकालने वाले कई परिवारों को रात को रजाई ओढ़नी पड़ रही है।

प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ी

प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ी

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों का न्यूनतम पारा बीती रात 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। माउंट आबू 0 डिग्री, बीकानेर 4.6 डिग्री, चूरू 6 डिग्री, पिलानी व सीकर 6.5 डिग्री, नागौर से 6.6 डिग्री, जैसलमेर 7.5 डिग्री, फतेहपुर 7.3 डिग्री, श्रीगंगानगर 7.4 डिग्री, संगरिया 7.5 डिग्री, फलौदी और सिरोही 7.6 डिग्री, करौली 7.5 डिग्री, अलवर 8.8 डिग्री और धौलपुर 9.1 डिग्री शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। वहीं अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 23 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कोहरा छाया रहेगा।

पर्यटन की दृष्टि से माना जा रहा है अच्छा

पर्यटन की दृष्टि से माना जा रहा है अच्छा

राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू पर बर्फ जमी शुरू हो गई है। ढलते दिसंबर में यह चौथा मौका है। जब यहां का न्यूनतम पारा शून्य तक उतरा है। क्रिसमस से पहले पारा इतना उतरने और सर्दी बढ़ने से पर्यटन की दृष्टि से अच्छा माना जाता है। तेज सर्दी में यहां पर्यटक उमड़ते हैं।

 दिन और रात के तापमान में अंतर घटा

दिन और रात के तापमान में अंतर घटा

पिछले सप्ताह प्रदेश के दिन और रात के तापमान में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है। जो अब घटकर 6 डिग्री तक ही रह गया है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। इन शहरों के अलावा बुधवार को झुंझुनू के पिलानी में दिन का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+