सीएम अशोक गहलोत बोले-' गांधी, पटेल और अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल कर रहा आरएसएस'

जयपुर, 15 अप्रैल। करौली हिंसा और आरएसएस प्रमुख के अखंड भारत के बयान पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि करौली हिंसा की तरह मध्य प्रदेश में भी हिंसा के आरोप में पकड़े गए लोग दोषी या निर्दोष हो सकते हैं। उनके घर पर बुलडोजर चलाना कोई साहसिक कदम नहीं है। बिना दोषी ठहराए किसी का मकान तोड़ दो। उनमें निर्दोष भी होंगे।

cm

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 15 साल में अखंड भारत के बयान पर सीएम गहलोत ने कहा कि आरएसएस गांधी, पटेल और अंबेडकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ना जनसंघ और ना कभी बीजेपी व आरएसएस ने इन पर भरोसा किया। ये केवल चुनाव जीतने के लिए इनके नाम का इस्तेमाल कर ​रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि वे अखंड भारत की बात करते हैं, लेकिन सरदार पटेल ने आरएसएस को प्रतिबंधित किया था। उन्होंने (आरएसएस) राजनीति में कभी भाग न लेने के लिए लिखित में दिया और वे केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+