Rajasthan Mission 2030: राजस्‍थान के 18 जिलों के दौरे पर निकले CM अशोक गहलोत, 9 दिन में करेंगे 3000 KM की यात्

CM Ashok Gehlot on Rajasthan Mission 2030: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले सीएम अशोक गहलोत ने राजस्‍थान मिशन 2030 के तहत 18 जिलों की यात्रा शुरू कर दी है। पहले दिन खाटूश्‍यामजी व सालासर बालाजी मं

Rajasthan Mission 2030 kya hai: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। राजस्‍थान को देश में नंबर एक स्‍टेट बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत 'मिशन 2030' को लेकर 18 जिलों में जाएंगे। नौ दिन तक इन 18 जिलों में 3000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। राजस्‍थान को विकसित राज्‍य बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगेंगे।

सीएम गहलोत मिशन 2030 के तहत विशेष दौरे पर रवाना होने से पहले बुधवार दोपहर 12 बजे राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में बिड़ला सभागार में ज्‍वैलर्स, जवाहरात व्‍यवसायियों और कारीगरों से संवाद किया। उनके सुझाव भी लिए। फिर खाटूश्‍यामजी व सालासर दरबार भी पहुंचे।

CM Ashok Gehlot on Rajasthan Mission 2030

सीएम अशोक गहलोत ने फेसबुक पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि 'आज जयपुर से मिशन 2030 जन संपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए रत्न, आभूषण, ज्योतिष से जुड़े लोगों के महत्वपूर्ण विचारों व सुझावों को अंकित किया। नंबर 1 राजस्थान के संकल्प की सिद्धि हेतु हम राजस्थान की हर ढाणी, गांव व शहर को सम्मिलित करने में संलग्न हैं।'

सीएम के आज के कार्यक्रम

दोपहर 12 बजे बिड़ला सभागार में ज्‍वाहरात व्‍यवसायियों से संवाद
दोपहर डेढ़ बजे चौमूं बाइपास पर बागवानों से संवाद
अपराह्न तीन बजे खाटूश्‍यामजी मंदिर में पूजा
शाम 4 बजे- सालासर बालाजी के दर्शन

इन जिलों की यात्रा करेंगे सीएम गहलोत

राजस्‍थान मिशन 2030 के तहत सीएम अशोक गहलोत 9 दिन तक जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ का दौरा करेंगे।

क्‍या है राजस्‍थान मिशन 2030?

  • राजस्‍थान को साल 2030 तक हर क्षेत्र में भारत में टॉप राज्‍य बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने 'राजस्‍थान मिशन 2030' इसी साल अगस्‍त से शुरू किया था।
  • मिशन-2030' के तहत मुख्यमंत्री ने विकास विशेषज्ञों और नागरिकों के साथ चर्चा कर अबतक 45 लाख से अधिक नागरिकों के 74 लाख से अधिक सुझाव लिए हैं।
  • राजस्‍थान मिशन 2030 के तहह सरकार जन कल्याण ऐप के जरिए सुझाव मांग रही। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे कर रहे। निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी हो रही।
  • सीएम अशोक गहलोत कहते हैं कि राजस्थान को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना विकास, सौर ऊर्जा, अनाज उत्पादन सहित हर क्षेत्र में अव्‍वल आना है।
  • गहलोत ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश ने चार गुना वृद्धि की है। अब इसे मिशन 2030 के तहत साल 2030 10 गुना करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+