Rajasthan में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने दैनिक श्रमिक को मारा थप्पड़, जनता में तीखी प्रतिक्रिया

Rajasthan में चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी नारकोटिक्स विभाग में अफीम लाइसेंस वितरण के दौरान किसानों से लाइसेंस वितरण में अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर मंगलवार शाम को कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान जोशी ने वहां तैनात दैनिक कर्मचारी की शिकायत पर उसे बुलाकर थप्पड़ जड़ दिया। जोशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद जोशी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने की बात कहते हुए नाराजगी जता रहे हैं।

दैनिक मजदूरी पर रखा गया था कर्मचारी

दैनिक मजदूरी पर रखा गया था कर्मचारी

इस कार्यालय में रखे गए दैनिक कर्मचारी की ओर से रुपए मांगे जाने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर सांसद ने एक श्रमिक को बुलवाया और रुपए मांगने के शिकायत के बारे में पूछा इस पर श्रमिक में 5000 रुपए लेने की बात कही। वहीं पीछे से लोगों ने 15000 और इससे भी ज्यादा रूपए लेने का आरोप लगाया। इस पर गुस्साए सांसद ने श्रमिक को थप्पड़ मार दिया। साथ ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी भी दी है।

चित्तौड़गढ़ से दूसरी बार सांसद है सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़ से दूसरी बार सांसद है सीपी जोशी

सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से दूसरी बार सांसद बने हैं। इससे पहले भी वे मोदी सरकार में ही चित्तौड़ से सांसद थे। सीपी जोशी राजस्थान युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सीपी जोशी प्रबल दावेदार हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार है सांसद सीपी जोशी

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार है सांसद सीपी जोशी

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस नाते पार्टी के संगठन में फेरबदल की भी चर्चा है। चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने जाते हैं। राजस्थान में भाजपा इस बार किसी ब्राह्मण चेहरे को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है। इस नाते सीपी जोशी का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पहले नंबर पर माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+