IRS पत्नी व रेलवे कंपनी के GM पति ने 8 साल में कमाए 3.72 करोड़, CBI छापे में मिली 9.25 करोड़ की संपत्ति
जयपुर। सीबीआई टीम ने आय से अधिक सम्पत्ति मामले में शुक्रवार को आयकर कमिश्नर आईआरएस अल्का राजवंशी जैन और रेलवे की कंपनी में जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत उनके पति अमित जैन के ठिकानों पर कार्रवाई की है।

जोधपुर, जयपुर और उदयपुर में सीबीआई की कार्रवाई के दौरान 7.96 करोड़ की अचल सम्पत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खाते मिले है। एफडी में करीब 70.4 लाख रुपए जमा होने के साथ 13.20 लाख की नकदी और ज्वैलरी बरामद की है।
सीबीआई के अनुसार अफसर दंपती की अप्रैल 2010 से जून 2018 तक के बीच कमाई तो सिर्फ 3.72 करोड़ की हुई जबकि इन दोनों ने आय से 148.53 प्रतिशत अधिक 9.25 करोड़ की सम्पत्ति जुटा ली।

बता दें कि अल्का राजवंशी जैन उदयपुर में कमिश्नर (अपील) के पद पर तैनात है। जयपुर के वैशाली नगर में बहुमंजिला इमारत, सी स्कीम के पर्ल ऐज में 39.19 लाख का फ्लैट, अजमेर रोड श्याम नगर में 79.21 लाख का मकान, बनी पार्क के कमल अपार्टमेंट में 25 लाख का फ्लैट, जोधपुर के उम्मेद हेरिटेज में 1.08 करोड़ का भूखंड, 1.61 करोड़ का निर्माण कार्य मिला है।












Click it and Unblock the Notifications