जयपुर-सीकर हाईवे पर राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल पर फायरिंग कर कार लूटी
जयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान की राजधानी जयपुर की वेस्ट डीएसटी टीम के CI नरेंद्र खींचड़ के साथ सीकर जिले के रानोली में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार होटल में खाना खाने रुके डीएसटी वेस्ट प्रभारी नरेंद्र खीचड़ और हेड कांस्टेबल मनेंद्र से बदमाशों ने हथियार की नोक पर गाड़ी की चाबी मांगी। दोनों युवक हाइवे किनारे बने रोहित होटल पर पहले से ढाबे पर बैठे हुए थे।
ढाबे पर पहले से बैठे दो युवकों ने चाबी नहीं देने पर एक युवक ने हेड कांस्टेबल मनेंद्र पर फायरिंग कर घायल कर दिया और दोनों बदमाश कार लूट कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर सीकर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल मनेंद्र को जयपुर के SMS अस्पताल भिजवाया। हैड कांस्टेबल मनेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications