10वीं पास प्रेमी ने MA तक पढ़ी इस प्रेमिका के सामने कार में रखी यह डिमांड, मना करने पर ली जान, VIDEO
जयपुर। राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में कालवाड़ रोड स्थित श्रीराम एक्सटेंशन में एक कार में युवक ने युवती के सिर में गोली मारकर खुद भी जान देने के प्रयास के मामले में कई चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। एसएमएस अस्पताल में मंगलवार रात को युवक का आपरेशन हुआ है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों कार में मिले खून से लथपथ
झोटवाड़ा थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को कार में खून से लथपथ मिले युवक की पहचान कालवाड़ रोड स्थित श्रीरामनगर सी का रहने वाले गोविंद सोनी उर्फ गुड्डू (30) और युवती की शिनाख्त श्रीरामनगर बी निवासी राजेश सोनी की बेटी वर्षा सोनी (27) के रूप में हुई थी।

काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
दोनों के घर आस-पास ही हैं। इनके बीच पिछले दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी गोविन्द प्रेमिका वर्षा से शादी करना चाहता था, मगर वर्षा के घर वाले तैयार नहीं थे। इसकी वजह यह थी कि गोविन्द पूर्व में एक युवती पर तेजाब फेंकने के मामले जेल जा चुका था। मंगलवार को वर्षा बाजार से सामान लाने की कहकर घर से निकली थी।

प्रेमिका ने मौके पर तोड़ा दम
रास्ते में उसे गोविन्द कार में बैठाकर कुछ ही दूर स्थित श्रीरामनगर एक्सटेंशन में ले गया और वहां पर कार में ही पिस्टल से वर्षा के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर खुद के गोली मार ली। इससे वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया था।

प्रेमी के सिर से निकाली गोली
गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग कार के पास पहुंचे थे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वर्षा का शव मुर्दाघर में रखवाया। जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। वहीं गोविन्द के सिर से चिकित्सकों ने आपरेशन करके गोली तो निकाल दी, मगर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कर मामले की जांच
जयपुर वेस्ट डीसीपी कावेन्द्र सागर ने बताया कि कार से बरामद पिस्टल अवैध है। वह कहां से लाई गई। इसकी भी जांच की जा रही है। युवक गोविन्द दसवीं तक पढ़ा है जबकि वर्षा ने एमए कर रखी थी। पुलिस का मानना है कि कार में भी गोविन्द और वर्षा के बीच शादी को लेकर बात हुई और उसी वजह से गोविन्द ने वारदात को अंजाम दे डाला।












Click it and Unblock the Notifications