भाजपा नेताओं ने पार्टी के प्रधान और जिला प्रमुखों को किया जीत के लिए जुट जाने का आह्वान

जयपुर, 21 जुलाई। भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा जयपुर में प्रदेश मुख्यालय पर पंचायतीराज प्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के भाजपा से जुड़े प्रधान और जिला प्रमुख शामिल हुए। कार्यशाला में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को मिशन 2023 में प्रचंड बहुमत से जीत के लिए जुट जाने और कांग्रेस सरकार से मजबूती से लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चंद्रशेखर मौजूद रहे।

bjp

मोदी सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिबद्धता गांवों के विकास की है। वंचित लोगों के उत्थान और गरीबों के कल्याण की है। उसी के परिणामस्वरूप प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस से ज्यादा जिला परिषदों में भाजपा को जीत मिली। उन्होंने कहा कि सत्ता की ताकत लोगों की सेवा के लिए है। मोदी सरकार ने इसे साबित करके दिखाया है। प्रदेश में जिसकी सरकार होती है. उसी दल का पंचायती राज पर दबदबा होता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा ने 18 जिला परिषदों पर अपने जिला प्रमुख बिठाए हैं। उन्होंने गहलोत सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव करती है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से 36 कौमों का भला कर रही है।

bjp

केंद्र की योजनाओं को जमीन तक पहुँचाएं

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुँचाने में सभी जनप्रतिनिधि अपनी भागीदारी निभाएं। जिला प्ररिषद और पंचायत समितियों में सबसे ज्यादा जनसंवाद होता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में सबसे बड़ी भूमिका होती है। जनप्रतिनिधियों का जनता के साथ आचरण और व्यक्तिगत व्यवहार इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा ने हमेशा अपने मूल मंत्र को साबित किया है। भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कार्यशला को उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चंद्रशेखर ने भी संबोधित किया।

bjp

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+