'खूंटा गाड़ा तो मोदी भी नहीं हिला सकते' वाले बयान पर BJP नेता ओम माथुर की सफाई, जानिए अब क्‍या बोले?

राजस्‍थान भाजपा की ओर से जन आक्रोश रैली निकाल जा रही है। इसी में नागौर जिले के परबतसर में सभा को सम्‍बोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष ओम माथुर ने 'खूंटा गाड़ा तो मोदी भी नहीं हिला सकते' वाला बयान दिया था।

Maine Khunta Gada to Modi Bhi Nahi Hila sakte : 'मैंने खूंटा गाड़ा तो मोदीजी भी नहीं हिला सकते। ये बात याद रखना' वाला बयान देने के दो दिन बाद ही भाजपा के दिग्‍गज नेता ओम प्रकाश माथुर को सफाई देनी पड़ी है। अब ओम माथुर ने कहा है कि राजस्‍थान के नागौर जिले के परबतसर की जन आक्रोश सभा में मेरे द्वारा दिए गए भाषण के एक अंश का गलत भावार्थ निकाल कर दिखाया गया है कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कुछ बोला है। (वीडियो नीचे)

ओम माथुर बोले पीएम मोदी से 40 साल पुराने संबंध

ओम माथुर बोले पीएम मोदी से 40 साल पुराने संबंध

माथुर ने कहा कि मारवाड़ी में भाषण देते समय वो शब्‍द बोला गया जो नहीं बोला जाना चाहिए था, लेकिन इसके पीछे संगठन हित संरक्षण का भाव था कि दिल्‍ली के वरिष्‍ठ नेताओं के पास सारी रिपोर्ट होती है तो पीएम मोदी और अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं के सामने जो बात रखूंगा वो भी सहमत होंगे, क्‍योंकि वे हम सबके संरक्षक हैं।


ओम प्रकाश माथुर ने यह भी कहा कि उन्‍होंने अपने जीवन के 50 साल भाजपा संगठन को दिए हैं। पीएम मोदी से उनके करीब 40 साल से संबंध हैं। उनके प्रति वे ऐसी बात की कल्‍पना भी नहीं कर सकते। साथ ही ये प्रायोजित कार्यक्रम जहां से संचालित होता है। उसकी पूरी जानकारी भी मेरे पास है। उचित स्‍थान पर बता दी गई है।

Recommended Video

    Rajasthan BJP के नेता Om Prakash Mathur ने PM Modi के लिए क्यों कह दी ऐसी बात | वनइंडिया हिंदी *News
     कार्यकर्ताओं से बोले कोई गलतफहमी मत रखो

    कार्यकर्ताओं से बोले कोई गलतफहमी मत रखो

    उल्‍लेखनीय है कि परबतसर में जन आक्रोश रैली के मंच से कहा था कि 'कोई गलतफहमी मत पालो। अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति में हूं। ये जयपुर वाले भले ही कैसी भी लिस्‍ट भेजें। मैं हर गांव की नस नस जानत हूं। ध्‍यान रखो। मैं खूंटा गाड़ दूं तो फिर मोदी भी नहीं हिला सके। ये बात कहकर जाता हूं।' राजनीति के जानकारों ने माथुर के इस बयान के मायने में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट वितरण में उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका के निकाले हैं।

    ओम प्रकाश माथुर की जीवनी

    ओम प्रकाश माथुर की जीवनी

    बता दें कि ओम प्रकाश माथुर भाजपा के दिग्‍गज नेता हैं। वर्तमान में ये भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्‍य व छत्‍तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी हैं। राजस्‍थान के पाली जिले के फालना में सज्‍जन कंवर व चंद्र राज माथुर के घर 2 जनवरी 1952 को ओम माथुर का जन्‍म हुआ। ये साल 2008-2014 व 2016-2022 तक राज्‍यसभा सांसद रहे हैं। इसके अलावा राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष व उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्‍ट्र के प्रदेश प्रभारी की जिम्‍मेदारी भी संभाल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+