Jaipur Fire Video: सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी भीषण आग, 60 वर्षीय महिला मरीज की मौत

jaipur News in Hindi, जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आग लग गई, जिसकी वजह से एक महिला मरीज की मौत हो गई। वहीं 60 से ज्यादा मरीजों की जान बचाई जा सकी है। करीब 13 दमकलों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Fire in Sms hospital Jaipur 60 year old woman patient dies

शुक्रवार तड़के एसएमएस अस्पताल के चरक भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित लाइफ लाइन स्टोर में धुआं उठता देख मरीजों में अफरा-तफरी मच गई थी। देखते ही देखते ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्रथम व द्वितीय तल को भी अपने आगोश में लिया था।

पास ही था आईसीयू वार्ड

एसएमएस अस्पताल में जिस जगह पर आग लगी। उसके पास ही आईसीयू वार्ड था, जिसमें कई मरीज भर्ती थे। आग लगने से मरीजों व उनके परिजनों में खलबली मच गई। धुएं से दम घुटने के कारण कई मरीजों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस दौरान मरीजों को दूसरे सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया। आग लगने से अस्पताल के लाइफ लाइन स्टोर में रखी लाखों की दवाइयां भी जलकर राख हो गई।

Big Fire in Sms hospital Jaipur 60 year old woman patient dies

करौली की बाड़ा देवी की मौत
सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी भीषण आग के दौरान महिला मरीज की मौत हो गई, जिसकी पहचान करौली निवासी 60 वर्षीय बाड़ा देवी के रूप में हुई। बाड़ा देवी के परिजनों के अनुसार उसे न्यूरा संबंधित बीमारी की वजह से एसएमएस में भर्ती करवाया गया था।

परिजनों में मच गया था हड़कम्प
आईसीयू के पास वार्ड में करीब साठ से अधिक मरीज भर्ती थे। चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारी ने बताया कि आग के बाद वार्ड में धुआं भर गया था। इससे वहां पर भर्ती करीब 60 से अधिक मरीजों में अफरा तफरी मच गई। मरीजों के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी मौजूद थे। धुएं से दम घुटने से कई मरीजों की तबीयत खराब होने लग गई थी। मरीजों को यह तक पता नहीं था कि निकलना कहां से है। आग की सूचना पर घाटगेट, बाइस गोदाम, वीकेआई व अन्य स्थानों से करीब तेरह दमकल मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+