Rajasthan News: OPS बंद कर भजनलाल शर्मा ने गहलोत सरकार का एक और फैसला बदला, अब लागू करेंगे NPS

Rajasthan OPS News: राजस्‍थान में ओपीएस बंद होने से लाखों सरकारी कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा है, क्‍योंकि अब उनके लिए सरकार नई पेंशन योजना (एनपीएस) लेकर आ रही है, जो कम फायदेमंद है।

राजस्‍थान तक वेबसाइट के अनुसार राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के एक आदेश से पुरानी पेंशन योजना (OPS) बंद करने को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। आदेश में लिखा था कि नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को अंशदायी पेंशन योजना से पेंशन दी जाएगी। अब सरकार की ओर से पेंशन वाला बिंदु नए आदेश में हटा कर संशोधित कर दिया गया है।

Bhajanlal Sharma government

इधर, राजस्‍थान विधानसभा सत्र के दौरान अलवर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में ओपीएस को लेकर सवाल कि ओल्ड पेंशन स्कीम पर राजस्‍थान की मौजूदा सरकार का क्या रुख है? यह सरकार लोकसभा चुनाव के बाद एनपीएस लागू करने की कोशिश में है। ऐसे में सरकार को अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आशंका जाहिर करते हुए कहा था कि राजस्‍थान में भाजपा सरकार की बनने के बाद कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद कर दी जाएंगी।

इसके जवाब में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम गहलोत सरकार की योजना बंद नहीं करेंगे। अब भाजपा की सरकार बनते ही पुरानी सरकार की योनजाएं बंद होने लगी हैं। ओपीएस बंद कर एनपीएस लागू करने पहले भजनलाल शर्मा सरकार ने राजीव गांधी युवा मित्रों को हटा दिया। इंदिरा गांधी रसोई का नाम तक बदल दिया।

उधर, अखिल राजस्‍थान राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त महासंघ के प्रदेशाध्‍यक्ष महावीर शर्मा तथा महामंत्री सिहाग ने स्‍पष्‍ट किया है कि सरकार के इस निर्णय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। इसका पुरजोर विरोध होगा। कर्मचारी संयुक्‍त महासंघ के प्रांतीय वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष बन्‍ना राम चौधरी तथा तेज सिंह राठौड़ ने शिक्षक और कर्मचारी समुदाय का आह्वान किया है कि सरकार के घोर कर्मचारी विरोध निर्णय के खिलाफ संघर्ष में कूदने के लिए तैयारी करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+