बेसमेंट हादसा जयपुर: गर्भवती अमृता करना चाहती थी पति के अंतिम दर्शन, काटती रही एंबुलेंस के चक्‍कर

Basement accident Jaipur like Delhi: दिल्‍ली में राऊ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बरसाती पानी घुसने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले 3 छात्रों की मौत हो गई। ठीक इसी तरह का हादसा जयपुर में हुआ है। हादसे के बाद पति को आखिरी बार देखने के लिए एंबुलेंस के चक्‍कर लगाती 3 माह की गर्भवती अमृता को देख कोई आंसू नहीं रोक पाया।

दिल्‍ली जैसा बेसमेंट हादसा जयपुर शहर के विश्‍वकर्मा इंडस्‍ट्रीयल एरिया (वीकेआई) रोड नंबर 17 पर स्थित ध्वज नगर वार्ड नंबर 5 में हुआ है। यहां बेसमेंट में बरसाती पानी घुसने से 3 लोगों की मौत हो गई।

Basement accident Jaipur like Delhi

जयपुर बेसमेंट हादसे में मरने वालों की शिनाख्‍त कमल शाह (23) निवासी सिजपुरा बिहार, पूजा (19) बिहिया बिहार और पूर्वी (5) गाजीपुर यूपी के रूप में हुई है। 25 साल पहले बिहार के आरा निवासी अशोक सैनी और बैजनाथ सैनी ने ध्वज नगर में प्लॉट नंबर 94-95 लिया था। वर्तमान में मकान बनाकर यहीं पर रहे थे।

कमल की पत्‍नी अमृता की गर्भवती है। बेसमेंट में पानी चले जाने के कारण पति की मौत की खबर सुनकर अमृता बदहवास हो गई। वह मानने को ही तैयार नहीं हुई कि हादसे में पति को खो दिया। सास प्रभावती व अन्‍य महिलाओं ने अमृता को संभाला। वह बस ही जिद किए जा रही थी कि 'उसे पति को देखना है'

थोड़ी देर बाद रेस्‍क्‍यू टीम ने बेसमेंट से पानी निकालने के बाद तीनों लोगों को बाहर निकाला और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाने के लिए घर के पास ही एम्‍बुलेंस को खड़ा करवाया तो अमृता के सब्र का बांध टूट पड़ा और वह पति को आखिरी बार देखने के लिए एम्‍बुलेंस के चारों तरफ भागने लगी। बाद में पुलिस उसे भी गाड़ी से अस्‍पताल ले गई।

Basement accident Jaipur like Delhi

जयपुर में कैसे हुआ बेसमेंट हादसा?

31 जुलाई 2024 को जयपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। रातभर बदरा खूब बरसे। गुरुवार तड़के 4 बजे ध्‍वज नगर की सड़क पर बह रहा पानी एक मकान में उतर आया था।

धीरे-धीरे पानी का दबाव बढ़ा तो बेसमेंट की दीवार से अन्‍य दो मकानों की दीवार ढह गई। जब पानी घुसा तब परिवार के अन्‍य लोग तो बाहर आ गए थे। कमल बेसमेंट में सामान निकाल रहा था।

पूर्वी बेसमेंट में बने कमरे में सो रही थी। पूजा पूर्वी को ही लेने गई थी। पानी में फंसने व दीवार के नीचे दबने से कमल शाह, पूजा और पूर्वी की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+