Rajasthan : वो 18 बातें जिनके दम पर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इतिहास बदलना चाहती है कांग्रेस
साल 2018 में राजस्थान की सत्ता में आई अशोक गहलोत सरकार अपनी 18 बातों के दम पर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत का इतिहास बदलना चाहती है। इतिहास ये कि राजस्थान में 1990 के बाद से एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की सरकार बनने का सिलसिला चल रहा है। इस हिसाब से तो अगले साल कांग्रेस की बजाय भाजपा की राजस्थान में सरकार बनाने की बारी है। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इसी परिपाटी को तोड़ने और एक बार फिर सरकार बनाने के मकसद से मैदान में उतरेगी।

राजस्थान को मॉडल स्टेट बताया गया
आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत सरकार अपनी योजनाओं के दम पर जनता से वोट मांगेगी। इस ताजा उदाहरण सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान की ओर से 31 अक्टूबर 2022 को समाचार पत्रों में दिया गया वो विज्ञापन है, जिसमें राजस्थान को मॉडल स्टेट बताया गया है।

सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जुदा
सरकारी योजनाओं से जनता के लाभान्वित होने की जमीनी हकीकत भले ही जुदा हो, मगर अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए लिखा है कि राजस्थानवासियों के हित में शुरू की गई सभी योजनाओं के अच्छे परिणामों के साथ राजस्थान अपनी अनूठी योजनाओं से से देश के मॉडल स्टेट के रूप में उभर कर सामने आया है।

अशोक गहलोत वर्सेज सचिन पायलट
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अभी सालभर बाकी है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अपनी योजनाओं के दम पर अभी से चुनावों की जमीन मजबूत करने में जुटी है, मगर गहलोत सरकार के लिए वापसी की राह इतनी आसान नहीं। अशोक गहलोत व सचिन पायलट के खेमे की बीच खींचतान किसी से नहीं छुपी है।

राजस्थान की 200 सीटों पर दलीय स्थिति
भाजपा-71
सीपीआई-2
निर्दलीय- 13
कांग्रेस-107
आरएलडी-1
आरएलपी-3
बीटीपी-2
खाली-1

राजस्थान सरकार की योजनाएं
1. राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
10 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज। अब तक 25.36 लाख मरीजों को 2963 करोड़ रुपए का निशुल्क इलाज करवाया।
2. राजस्थान ओल्ड पेंशन स्कीम
राजस्थान में एक जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त हुए कार्मिकों के लिए पूर्व पेंशन योजना (OPS) लागू की।
3. सस्ती घरेलू बिजली
38.18 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य। हालांकि हाल ही राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बिजली पर 25 पैसा सरचार्ज बढ़ाया है।
4. किसानों को सस्ती बिजली
कृषि बिजली दर में कोई इजाफा नहीं। कुल 16 हजार करोड़ रुपए का वार्षिक अनुदान। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत किसानों को कृषि बिजली कनेक्शनों पर एक हजार रुपए प्रति माह का अतिरिक्त अनुदान। 7.85 लाख किसानों का बिजली बिल शून्य।
5. राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन
बुजुर्ग, विशेष योग्यजन, विधवा, एकल नारी सहित लगभग एक करोड़ लोगों को दी जा रही पेंशन।
6. राजस्थान पालनहार योजना
अनाथ एवं अन्य बच्चों को पात्रतानुसार 500 रुपए से 2500 रुपए प्रति माह तक की आर्थिक सहायता, अब तक 6 लाख 51 हजार बच्चे लाभान्वित।
7. बालिकाओं को स्कूटी वितरण
राजस्थान की स्कूल व कॉलेज में जाने वाली 20 हजार बालिकाओं को प्रतिवर्ष स्कूटी का वितरण किया गया।
8. विदेश में पढ़ाई हुई आसान
राजीव गांधी स्कॉरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस-प्रतिवर्ष 200 बच्चों की विदेश में पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन।
9. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
राजस्थान के 33 जिलों के शहरों में 100 दिन के रोजगार क गारंटी। अब तक 3 लाख 17 हजार जॉब कार्ड जारी किया। वहीं, राजस्थान सरकार द्वारा मनरेगा में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार।
10. राजस्थान में सरकारी नौकरी
राजस्थान सरकार ने 1 लाख 32 हजार बेरोजगारों को पक्की सरकारी नौकरी दी गई। 1 लाख 21 लाख सरकारी नौकरियों की भर्तियां प्रक्रियाधीन। 1 लाख अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रस्तावित।
11. राजस्थान में इंदिरा रसाई
सिर्फ आठ रुपए में पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन। राजस्थान प्रदेश में 870 इंदिरा रसोइयां संचालित। राज्य सरकार द्वारा प्रति थाली 17 रुपए अनुदान।
12. राजस्थान उड़न योजना
राजस्थान की बालिकाओं व महिलाओं को प्रतिमाह 12 सैनिटरी नैपकिन निशुल्क लगभग करोड़ 45 लाख किशोरियां एवं महिलाएं उड़ान योजना से लाभान्वित।
13. महात्मा गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल
दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन। राजस्थान के गांव गांव से करीब 30 लाख ग्रामीणों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। शहरी ओलंपिक खेलों का भी आयोजन होगा।
14. मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना
राजस्थान में दूध उत्पादकों को प्रति लीटर पांच रुपए का अनुदान। अब तक कुल 718 करोड़ रुपए का अनुदान।
15.राजस्थान टैबलेट योजना
राजस्थान में लगभग 93 हजार प्रतिभाशाली बच्चों को टैबलेट दिए जाएंगे।
16. टेक्नोलॉजी से विकास
-यूनीक आईटी इंस्टीट्यूट, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट, जोधपुर
-मेडि टेक, क्लाइमेट टेक एवं एग्रीटेक आदि की उन्नत तकनीकों पर रिसर्च के लिए राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लर्निंग जयपुर
- स्टार्टअप के लिए प्लग एंड प्ले फेसिलिटी जयपुर-जयपुर, जोधपुर व कोटा में राजीव गांधी नॉलेज इनोवेशन हब
- फिनिशिंग स्कूल- आरकेट
17. संविदाकर्मियों को पक्की नौकरी
हाल ही अशोक गहलोत सरकार ने 'राजस्थान संविदा भर्ती नियम, 2022' को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिससे राजस्थान में 1.10 लाख से अधिक संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा।
18. 12वीं तक लड़कियों की पढ़ाई फ्री
राजस्थान इंदिरा शक्ति बालिका फीस पुनर्भरण योजना के तहत लड़कियों को 12वीं तक शिक्षा फ्री दी जाएगी। स्कीम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत 1 नवंबर 2022 से होगी। अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है।












Click it and Unblock the Notifications