Rajasthan में राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत ने किसान के घर चारा काटा, जानिए पूरा मामला

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में राहुल गांधी ने दलित किसान के घर चाय पानी लिया। इस दौरान राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने किसान के घर चारा काटा और किसान परिवार से खेती बाड़ी और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

Rajasthan में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा जिले के लालसोट के पास बडोली गांव में किसान सोहन लाल बैरवा के घर बैठकर चाय पानी पी। इस दौरान किसान के घर पर कुट्टी काटने की मशीन चलाकर देखी। राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने घर में काम कर रही महिलाओं के साथ चारा काटा। राहुल गांधी ने दलित किसान परिवार से खेती-बाड़ी के बारे में जानकारी ली और सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा। राहुल गांधी आज दौसा में मीणा हाईकोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे।

Ashok Gehlot

यात्रा में 5 किलोमीटर के सफर के बाद चाय पानी के लिए विश्राम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को दूसरा फेस दौसा जिले के सलेमपुरा से शुरू हुआ। इस यात्रा में करीब 5 किलोमीटर चलने के बाद राहुल गांधी ने लालसोट के बड़ौली गांव में किसान सोहन लाल बैरवा की घर चाय पानी नाश्ता किया। राहुल ने किसान सोहनलाल से खेती-बाड़ी और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने चारा काटने की मशीन भी चलाकर देखी। भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को राहुल गांधी के साथ भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक रामनिवास हुड्डा, इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पैदल मार्च किया। यात्रा में फिल्मेकर आनंद पटवर्धन भी शामिल हुए।

Rahul Gandhi

जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर होगा इवेंट

भारत जोड़ो यात्रा 16 दिसंबर को राजस्थान में अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। इस अवसर पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल में सुनिधि चौहान का म्यूजिक इवेंट आयोजित किया गया है। इसमें राहुल गांधी सहित सभी यात्री और कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। प्रदेश में अल्बर्ट हॉल को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश के कैबिनेट सचिवालय ने आदेश जारी कर सभी मंत्रियों को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जवाहर कला केंद्र में प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। जिसका उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Rahul Gandhi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+