'AAP' का गारंटी कार्ड लॉन्च, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने Rajasthan के लोगों को दी ये 6 गारंटी

Aam Aadmi Party Guarantee card for Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी ने गारंटी कार्ड लॉन्‍च किया है। लोगों से बिजली, रोजगार, स्‍वास्‍थ्‍य व शिक्षा समेत छह तरह के वादे किए हैं।

Aam Aadmi Party Guarantee card for Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपना गारंटी कार्ड लॉन्‍च कर दिया है, जिसमें राजस्‍थान की जनता से छह तरह के वादे किए गए हैं। बिजली, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और रोजगार आदि की गारंटी दी गई है। (वीडियो नीचे)

Arvind Kejriwal guarantee card Rajasthan

आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ राजस्‍थान की राजधानी जयपुर पहुंचे और यहां के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गारंटी कार्ड लॉन्‍च किया।

दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजस्‍थान में बिजली की समस्‍या को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि राजस्‍थान में पर्याप्‍त बिजली नहीं बस बिल आते हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजस्‍थान की तरह पहले दिल्‍ली और पंजाब में भी पावर कट की सबसे बड़ी समस्‍या थी। दोनों जगहों पर बिजली अब कोई समस्‍या नहीं। राजस्‍थान की जनता हमें एक मौके दे दे तो यहां 24 घंटे बिजली आएगी। साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।

आप की पहली गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब और दिल्‍ली में रह रहे आपके रिश्‍तेदारों से पूछ सकते हो कि दोनों ही जगहों पर आम आदमी पार्टी की सरकार काम नहीं कर रही क्‍या? अगर वो ना कर दें तो वोट मत देना। हम राजस्‍थान के लोगों को भी वो ही छह गारंटी दे रहे हैं, जो पंजाब-दिल्‍ली में पूरी करके आए हैं।

'आप' संयोजक अरिवंद केजरीवाल ने भी यह भी वादा कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो पिछले महीने तक आ रखे बिजली के बिल माफ कर दिए जाएंगे। पंजाब में 16 मार्च को सरकार बनी तो 31 दिसम्‍बर तक के बिजली के बिल माफ कर दिए थे।

आप की दूसरी गारंटी

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी पार्टी की दूसरी गारंटी के रूप में केजरीवाल ने शिक्षा को रखा। उन्‍होंने कहा कि वो गारंटी दे रहे हैं कि आपके बच्‍चों की पढ़ाई की जिम्‍मेदारी उनकी है। यह गारंटी कोई पार्टी आकर नहीं लेगी। दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वालों को फीस नहीं बढ़ाने नहीं दी।

आप की तीसरी गारंटी

दिल्‍ली में आम आदमी की पार्टी ने मोहल्‍ला क्लिनिक खोल रखे हैं। उन्‍हीं की तर्ज पर राजस्‍थान की जनता को स्‍वास्‍थ्‍य की गारंटी दी। आप की सरकार बनी तो प्रदेश के हर गांव-हर मोहल्‍ला में क्लिनिक खोले जाएंगे।

आप की अन्‍य गारंटी

अ‍रविंद केजरीवाल ने चौथी, पांचवीं और छठी गारंटी के तौर पर रोजगार, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त सरकार को संविदाकर्मियों को पक्‍की नौकरी देने का रखा।

राजस्‍थान में आम आदमी पार्टी की 6 गारंटी

1. 300 यूनिट फ्री बिजली
2. निजी स्‍कूलों की फीस नहीं बढ़ेगी
3. हर गांव-हर मोहल्‍ला में क्लिनिक
4. हर हाथ को रोजगार देंगे
5. भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे
6. संविदाकर्मियों को स्‍थायी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+