Lal Diary in Rajasthan: क्‍या BJP-कांग्रेस के लिए लाल डायरी ने फंसा दिया राजस्‍थान चुनाव? सुनिए अमित शाह को

अमित शाह ने कहा कि भ्रष्‍टाचार पर मैंने किसी सीएम का इतना ठंडा रेस्‍पॉंस कभी नहीं देखा। किसी महंत को खनन रोकने के लिए आत्‍मदाह करना पड़ा है।

Amit Shah on Lal Diary Rajasthan: राजस्‍थान चुनाव में 25 नवंबर को मतदान है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार खत्‍म होने से पहले लाल डायरी फिर सुर्खियों में आ गई। ऐसा लग रहा जैसे लाल डायरी ने कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा के लिए भी चुनाव फंसा दिया हो।

दरअसल, चुनाव प्रचार खत्‍म होने से पहले गुरुवार सुबह को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सीएम अशोक गहलोत व भाजपा कार्यालय में गृह मंत्री अमित शाह की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस हुई। दोनों ही नेताओं ने लाल डायरी का जिक्र किया।

Amit Shah on Lal Diary

अमित शाह ने कहा कि लाल डायरी कांग्रेस के भ्रष्‍टाचार का प्रतीक हो गई है। दिवाली पर भी जो डायरी दी जाती हैं, उनमें सबसे कम डिमांड लाल रंग की डायरी की है, क्‍योंकि सबको डर है कि मैं शुभ्‍कामनाओं के लिए लाल डायरी दूंगा तो वो भ्रष्‍टाचार का प्रतीक मानी जाएगी।

राजस्‍थान सरकार में गबन के कई मामले हैं। यहां तक की सचिवालय में दो करोड़ 35 लाख और एक किलोग्राम सोना मिला। पूरे आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि सचिवालय की अलमारी से दो करोड़ कैश व एक किलो सोना मिला हो। इसके बावजूद गहलोत के चेहरे सिकन तक नहीं। वे आराम से जवाब देते हैं।

अमित शाह ने कहा कि भ्रष्‍टाचार पर मैंने किसी सीएम का इतना ठंडा रेस्‍पॉंस कभी नहीं देखा। किसी महंत को खनन रोकने के लिए आत्‍मदाह करना पड़ा है।

राजस्‍थान चुनाव में लाल डायरी का क्‍या मुद्दा?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने लाल डायरी को सबसे बड़ा मुद्दा बना रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्‍टर अमित शाम से लेकर भाजपा के अन्‍य नेताओं की चुनावी रैलियों में लाल डायरी के अशोक गहलोत सरकार को भ्रष्‍ट बताया जा रहा है। इधर, सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता में लाल डायरी को भाजपा की साजिश बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+