हिंदू नेता आचार्य स्‍वामी धर्मेंद्र का जयपुर के SMS अस्‍पताल में निधन, श्रीराम मंदिर आंदोलन में रहे थे सक्रिय

जयपुर, 19 सितम्‍बर। श्रीराम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हिंदू नेता आचार्य स्‍वामी धर्मेंद्र अब इस दुनिया में रहे। 19 सितम्‍बर 2022 का आचार्य स्वामी धर्मेंद्र का निधन हो गया। उन्‍होंने राजस्‍थान की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में आखिरी सांस ली।

Acharya Swami Dharmendra died

बताया जा रहा है कि आचार्य धर्मेंद्र पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने कुछ दिन पहले ही उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली थी। सोमवार सुबह सवाई मानसिंह अस्‍पताल में आचार्य धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली।

मीडिया से बातचीत में आचार्य स्वामी धर्मेंद्र की पुत्रवधू और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने बताया था कि पिछले 1 महीने से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजीव बगरहट्टा के निर्देश में उनका इलाज किया जा रहा था। सोमवार को उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+