कुमार विश्वास की पत्नी RPSC सदस्य मंजू शर्मा साढ़े 18 लाख के घूस केस में फंसीं, ACB ने दर्ज की FIR
RPSC Examination Bribe Case: कवि कुमार श्विवास की पत्नी मंजू शर्मा को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने आरपीएससी सदस्य नियुक्त किया था।
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा के खिलाफ दर्ज की है। मंजू शर्मा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य हैं।
मंजू शर्मा पर आरपीएससी की अधिशासी अधिकारी (EO) परीक्षा में OMR शीट बदलवाने के मामले में 18.50 की घूस का आरोप है।

पूरा मामला ये है कि शुक्रवार रात को एसीबी की टीम ने तीन दिन पहले सीकर में तीन आरोपियों को 18.50 लाख रुपए की घूस लेते पकड़ा था। इनसे पूछताछ में राज्य घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत व अन्य का नाम सामने आया।
इस पर एसीबी ने गोपाल केसावत को जयपुर में साढ़े सात लाख की घूस लेते शनिवार को पकड़ लिया। साथ ही अनिल कुमार धरेन्द्र निवासी हनुमानगढ़ भी हत्थे चढ़ा।
इधर, मुख्य परिवादी एडवोकेट हरदीप सिंह सुंदरिया व दूसरे परिवादी सुंदर ने एसीबी सीकर को 7 जुलाई को शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि ईओ भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी विकास को मेरिट में लाने के लिए अनिल कुमार ने आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा व आरपीएससी चेयरमैन के नाम से 40 लाख रुपए मांगे।
25 लाख रुपए पहले और शेष 15 लाख रुपए बाद में लेने का सौदा हुआ। आरोपी ने ओएमआर शीट देखकर यह भी जानकारी दी कि उसके 62 सवाल सही और 20 गलत हैं। बाद में विकास सहित दोनों परिवादी में एसीबी में शिकायत दी।
इधर, एसीबी के कार्यवाहक डीजी ने आरेापी केसावत की गिरफ्तारी के 18 घंटे बाद मौखिक जांच कर आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा व अन्य सदस्यों, अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका नहीं होना बताया है।












Click it and Unblock the Notifications