Abhishek Shekhawat कभी राजस्‍थान के गांव मोजास में खेलते थे क्रिकेट, अब ICC के डेवलपमेंट मैनेजर बने

Abhishek Shekhawat : राजस्‍थान के अभिषेक शेखावत ICC के डेवलपमेंट मैनेजर बने, कभी गांव मोजास खेला करते थे क्रिकेट

राजस्‍थान में फौजियों की धरती झुंझुनूं ने इंटरनेशनल क्रिकेट संस्‍था में भी धाक जमाई है। झुंझुनूं जिले के गांव मोजास के बेटे अभिषेक शेखावत को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा क्रिकेट डेवलपमेंट मैनेजर नियुक्त किया गया है। जिला मुख्‍यालय झुंझुनूं से 36 किलोमीटर दूर मंडावा के पास छोटे से गांव मोजास से इंटरनेशनल मंच पर पहुंचने वाले अभिषेक शेखावत की पूरी कहानी हर किसी के लिए प्ररेणादायी है।

क्रिकेट को गति देने की जिम्‍मेदारी संभालेंगे

क्रिकेट को गति देने की जिम्‍मेदारी संभालेंगे

बता दें कि युवा और गतिशील व्यक्ति, अभिषेक शेखावत आईसीसी द्वारा दुनियाभर में क्रिकेट को गति देने की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। आईसीसी के सारे 108 सदस्य देशों में क्रिकेट विकास, कोच और अंपायर विकास का काम अभिषेक शेखावत के ही हवाले होगा। अभिषेक इस क्षेत्र में समृद्ध अनुभव के साथ है, जो पहले भारत और ओमान में समान भूमिकाओं पर काम कर चुका है।

ICC ने आधिकारिक लिंक्डइन हैंडल पर लिखा

ICC ने आधिकारिक लिंक्डइन हैंडल पर लिखा

ICC ने आधिकारिक लिंक्डइन हैंडल पर लिखा कि 'हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद परिवार में अपने नए सहयोगी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। कृपया ICC ग्लोबल डेवलपमेंट टीम के हमारे सबसे नए सदस्य अभिषेक शेखावत से मिलें। हम उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में उनकी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

108 सदस्‍य देशों में रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने का काम सौंपा

108 सदस्‍य देशों में रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने का काम सौंपा

अभिषेक शेखावत को आईसीसी के 108 सदस्‍य देशों में रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने का काम सौंपा जाएगा। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कार्यबल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी डिजाइन और वितरित करना होगा कि आईसीसी से मान्यता प्राप्त शिक्षकों और प्रशिक्षकों का एक वैश्विक नेटवर्क आईसीसी शिक्षा कार्यक्रम को वितरित करने के लिए प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त है।

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भी जिम्‍मेदारी दी जाएगी।

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भी जिम्‍मेदारी दी जाएगी।

शेखावत को आईसीसी में टिकाऊ और सुलभ प्लेयर पाथवे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भी जिम्‍मेदारी दी जाएगी। वैश्विक निकाय दुनिया में क्रिकेट के खेल को विकसित करने के लिए केंद्रित है और इसके 108 सदस्य बोर्डों में से अभिषेक के पास आईसीसी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करके इसे पूरा करने की जिम्मेदारी होगी।

एक योग्य क्रिकेट कोच और अंपायर भी हैं

एक योग्य क्रिकेट कोच और अंपायर भी हैं

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अभिषेक सिंह ने बताया कि ICC में शामिल होने से पहले उन्‍होंने ओमान क्रिकेट के लिए काम किया है ICC में T20 वर्ल्ड कप 2021 के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे बेहतरीन खेल प्रबंधन होने के साथ साथ पेशेवर क्रिकेटर व ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक योग्य क्रिकेट कोच और अंपायर भी हैं।

पिता हनुमान सिंह शेखावत होम्‍योपैथिक डॉक्‍टर

पिता हनुमान सिंह शेखावत होम्‍योपैथिक डॉक्‍टर

उल्‍लेखनीय है कि मूलरूप से राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव मोजास के रहने वाले अभिषेक शेखावत के पिता हनुमान सिंह शेखावत होम्‍योपैथिक डॉक्‍टर हैं। वर्तमान में मंडावा में रहते हैं। इनकी माताजी का नाम मंजू राठौड़ है। अभिषेक को बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था।

7 साल तक डिस्ट्रिक्ट टीम की कप्तानी भी की

7 साल तक डिस्ट्रिक्ट टीम की कप्तानी भी की

अभिषेक शेखावत ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पहले झुंझुनू जिले के लिए खेलकर की थी। एक खिलाड़ी के रूप में 7 साल तक डिस्ट्रिक्ट टीम की कप्तानी भी की है। अभिषेक ने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और झुंझुनू क्रिकेट अधिकारियों, राजेंद्र सिंह राठौर, हरीश चंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह को दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+