वसुंधरा राजे पर भी चढ़ा केजरी-रंग, घटाई सुरक्षा, बंगले को भी ना

अपने शाही लाइफ स्टाइल के लिए जाने जानी वाली वसुंधरा राजे ने अपनी सुरक्षा में भी कटौती करने का फैसला लिया है। उन्होंने राज्य के पुलिस को आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की संख्या आधी कर दी जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल उस दिशा मं किया जाए।
राजे की सुरक्षा से हटाए गए पुलिसकर्मियों को लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न जगहों पर तैनात कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के तौर-तरीकों से प्रभावित होकर ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ये फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications