ट्रेन में घंटो होती रही युवतियों से छेड़छाड़, नहीं बढे मदद के हाथ
जयपुर। मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। ट्रेन में महिलाएं सेव नहीं है। ट्रेन में सैकड़ों लोग यात्रा करते है, लेकिन कोई भी उन महिलाओं की मदद के लिए आगे नहीं आया जिन्हें 6 लोग मिलकर परेशान करत रहे।

ताज्जुव की बात ये है कि ट्रेन में न तो कोई सुरक्षाकर्मी था ना कि टिकट निरीक्षक। ये सब जानकर बदमाशों क हिम्मत और बढ़ गई। मुंबई से आ रहे 6 युवकों ने रात 12.30 बजे से लड़कियों को परेशान करना शुरू कर दिया।
कोच संख्या एस-2 से एस-5 तक महिलाओं को परेशान करने लगे। महिलाएं मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। 4.30 बजे ट्रेन रतलाम में आकर ठहरी तो यात्रियों ने युवकों को पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया, लेकिन जीआपी ने उन्हें फौरन छोड़ दिया।
बदमाशों को छेड़ जाने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। यात्रियों ने यहां रतलाम और शामगढ़ जीआरपी के खिलाफ आक्रोश जताया और 4 बार चेन पुलिंग करके ट्रेन को आधा घंटे रोके रखा। बाद मेंलोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications