राजस्‍थान का पहला मामला: 22 साल की युवती ने मां बनने से पहले सुरक्षित क्‍यों रखवा दिए अंडे?

जयपुर के महिला चिकित्‍सालय में भर्ती 22 वर्षीय युवती कैंसर से पीड़ित है। बीमारी की वजह से भविष्‍य में मां बनने में दिक्‍कत नहीं हो। इसलिए अंडे सुरक्षित रखवा दिए।

राजस्‍थान में 22 वर्षीय एक युवती ने मां बनने से पहले अंडे फ्रीज करवाए हैं। राजस्‍थान का यह पहला मामला बताया जा रहा है। जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्‍सालय भर्ती युवती कैंसर से जूझ रही है।

कैंसर की वजह से भविष्‍य में मां बनने में कोई दिक्‍कत नहीं हो। इसलिए युवती ने अंडाशय से निकलवाकर 20 अंडे फ्रीज करवाए हैं।

jaipur ivf news

सह आचार्य डॉ. ममता मीणा ने बताया कि एग फ्रीजिंग में सामान्‍य महिलाओं को एक से डेढ़ माह का समय लगता है, लेकिन कैंसर की वजह से यह प्रक्रिया 10 दिन में ही पूरी की गई है।

डॉक्‍टरों ने बताया कि अंडों को फ्रीज में माइनस 176 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है। इसे दस साल या उससे ज्‍यादा समय के लिए भी रखा जा सकता है। उसके बाद भी उपयोग में लिया जा सकता है।

जयपुर के सांगानेरी गेट महिला चिकित्‍सालय की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने कहा कि आईवीएफ सेंटर में अब तक आठ से दस कामकाजी व सामान्‍य महिलाओं ने एग फ्रीजिंग करवाया है, लेकिन कैंसर मरीज के एग फ्रीजिंग का यह प्रदेश के सरकारी अस्‍पताल का पहला ही केस है।

आईवीएफ सेाटर की नोडल ऑफिसर व इंचार्ज डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि जयपुर की 22 साल की युवती कुछ समय से ब्‍लड कैंसर से जूझ रही है। एसएमएच अस्‍पताल में उसका उपचार चल रहा है। कैंसर के उपचार के दौरान उसकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। शादी के बाद उसे गर्भाधारण करने में दिक्‍कत न हो इसलिए उसने अपने अंडों को सुरक्षित रखवाया है ताकि भविष्‍य में इन अंडों की मदद से मां बन सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+