हॉस्टल से घर लौटी 10वीं की स्टूडेंट ने तलवार से काटा भतीजी का सिर, रात को माता की पूजा के दौरान हत्या
डूंगरपुर, 1 अगस्त। राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।सोमवार तड़के यहां पर दसवीं कक्षा की स्टूडेंट ने कथित तौर पर अपनी नौ वर्षीय भतीजी का तलवार से सिर काट दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

डूंगरपुर के चितरी पुलिस थाना अधिकारी गोविंद सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि 15 वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ रविवार देर रात कमरे में दशा माता की पूजा कर रही थी। तभी उसने कमरे में रखी तलवार उठा ली और हिंसा करने लगी। माता-पिता तो जैसे तैसे बीच बचाव कर रात को ही वहां से भागे छूटे। फिर वह लड़की तलवार को लहराते हुए दूसरे कमरे में पहुंची। वहां जाकर उसने नौ वर्षीय भतीजी वर्षा पर हमला कर दिया। उसका सिर कलम कर दिया, जिससे भतीजी की मौत हो गई।
डूंगरपुर के सागवाड़ा सीओ नरपत सिंह ने कहा कि आरोपी लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह हॉस्टल में रहती है। कुछ दिन पहले घर आई थी। घर आने के बाद उसके व्यवहार में परिजनों को काफी बदलाव देखने को मिल रहा था। वह अजीब तरह का बर्ताव कर रही थी। उसके इलाज की जरूरत थी। उसने पूजा के चलते दो दिन कुछ नहीं खाया था।
नाबालिग की हत्या की सूचना पहुंची पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं। लड़की का पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस जांच में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से वह अजीब व्यवहार कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications