राजस्थान में 103 IAS अधिकारियों के तबादले, राजीव स्वरूप बने मुख्य सचिव, यहां देखें पूरी लिस्ट
जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। बता दें कि कोरोना काल में राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात आदेश जारी कर 103 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस राजीव स्वरूप को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही पांच संभागीय आयुक्तों को भी बदला गया है।

आदेश के अनुसार कोरोना महामारी में चिकित्सा में अतिरिक्त मुख्य सचिव की कमान संभाल रहे रोहित कुमार सिंह को राज्य का गृह सचिव बनाया गया है। वहीं दिनेश कुमार यादव को ग्रेटर नगर निगम जयपुर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई जिला कलेक्टर भी बदले गए हैं।
जयपुर जिला कलेक्टर के पद पर अन्तर सिंह नेहरा को लगाया गया है। करौली जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, कोटा कलेक्टर जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़, झालवाड़ जिला कलेक्टर निकया गोहाएन, अजमेर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, नागौर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी बनाए गए हैं। तो वहीं आबकारी विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी डॉ. जोगाराम को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications