जयपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राजस्थान बजट : गहलोत सरकार की 10 बड़ी घोषणाएं, देखिए किसको क्या-क्या मिला?

Google Oneindia News

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 फरवरी को विधानसभा में साल 2021-22 के लिए प्रदेश का बजट पेश कर दिया है। सुबह 11 बजे से शुरू हुए बजट भाषण के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कई बार विपक्ष पर तंज भी कसे और उनसे हंसी मजाक भी किया।

गहलोत ने शेर पढ़ा-यह जादूगर की जादूगरी है...

गहलोत ने शेर पढ़ा-यह जादूगर की जादूगरी है...

सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी विधायकों की ओर मुखातिब होकर शेर पढ़ा और फिर कहा कि- 'यह जादूगर की जादूगरी है' गहलोत ने कहा क‍ि किसानों में भारत की आत्मा बसती है और अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा।

कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र

इस दौरान गहलोत ने कोव‍िड-19 के ल‍िए एक व‍िशेष पैकेज का ऐलान क‍िया है। कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा क‍ि कोरोना कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी खत्‍म नहीं हुआ है।

Recommended Video

Rajasthan Budget 2021-22: CM Ashok Gehlot ने पेश किया बजट, जानिए बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
 बजट की 10 बड़ी घोषणाएं

बजट की 10 बड़ी घोषणाएं

कोरोना काल में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का वेतन रिलीज करने की घोषणा की गई। इसके लिए करीब 1600 करोड़ रुपए जारी होंगे।

अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश करने की घोषणा। किसानों को 16 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त फसली लोन दिए जाएंगे।

50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी घटाई

50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी घटाई

50000 किसानों को बिजली कनेक्शन की घोषणा और कृषि उपज मंडियों में 1000 करोड़ के कार्य होंगे। जोधपुर में किसान कॉम्पलेक्स बनाने का भी ऐलान।

डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की कमी की घोषणा। 50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 फीसदी की गई।

100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे

100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे

फिल्म प्रोत्साहन नीति लाएंगे। राजस्थानी फिल्मों को 25 लाख रुपए की सहयोगी राशि और जीएसटी पर 100 फीसदी की छूट दी जाएगी।

राज्य हेल्थ बिल लाया जाएगा। अगले साल तक 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू की जाएगी।

37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 नए सरकारी स्कूल खुलेंगे और 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।

मनरेगा में 100 की बजाय 200 दिन रोजगार म‍िलेगा

सहरिया जनजाति और विशेष योग्यजन मजदूरों को मनरेगा में 100 की बजाय 200 दिन रोजगार म‍िलेगा।

नए वाहनों के साथ फिर से ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा को बीजेपी शासन में बंद कर दिया गया था।

 चार विधायकों के नाम से खोलेंगे कॉलेज

चार विधायकों के नाम से खोलेंगे कॉलेज

राजस्थान के जिन 4 विधायकों की हाल ही में मौत हुई हैं। उनके नाम पर गर्ल्स कॉलेज खोले जाएंगे। इसके तहत राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, भींडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेज, गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोले जाएंगे।

Rajasthan : दूल्हे रामधन मीणा के पिता ने लौटाया 11 लाख रुपए से भरा थाल, भर आई दुल्हन के पिता की आंखें</a><a href=" title="Rajasthan : दूल्हे रामधन मीणा के पिता ने लौटाया 11 लाख रुपए से भरा थाल, भर आई दुल्हन के पिता की आंखें" />Rajasthan : दूल्हे रामधन मीणा के पिता ने लौटाया 11 लाख रुपए से भरा थाल, भर आई दुल्हन के पिता की आंखें

Comments
English summary
10 big announcements of ashok Gehlot government Rajasthan budget 2021-22
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X