छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया CAF कैम्प पर हमला, 4 जवान घायल
Chhattisgarh: Naxalites attack CAF camp, 4 soldiers injured
बीजापुर, 18 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में बने छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के कैंप पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात रविवार को लगभग 11 बजे नक्सलियों ने सीएएफ कैंप पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस माओवादी हमले CAF के 2 और DAF के भी 2 जवानों को समेत कुल चार जवान घायल हो गए हो गए हैं, जिनमे से 2 जवानो की हालत गंभीर पाए जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर भेज दिया गया है।

30 मिनट तक चली मुठभेड़
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सुरक्षाबल के कम्प पर पूरी तैयारी के साथ हमला किया था,जिसका जवानो ने भी डटकर मुकाबला किया। नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानो के मध्य लगभग 30 मिनट तक मुठभेड़ चली चलती रही ,इस दौरान नक्सलियों ने करीब 15 बीजीएल के गोले दागने के अलावा अंधाधुंध गोलीबारी की है।
सुरक्षाबलों की कई टीमें सर्चिंग के लिए निकली
बीजपुर के एसपी कमलोचन कश्यपके मुताबिक कि कल रात रविवार को करीब 11 बजे नक्सलियों ने दरभा कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई थी। इसके अतिरिक्त बीजीएल के गोले भी दागे थे। नक्सली सीएएफ के जवानों के जवाबी हमले के बादवापस जंगलो की तरफ भाग गए। घटना में घायल चारो जवानो का इलाज जार है। बीजापुर एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुरे इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। यह भी जानना जरुरी है कि कल हुई मुठभेड़ के आज सुबह बीजापुर घने जंगलो में सुरक्षाबलों की कई टीमें सर्चिंग के लिए निकली चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications